अध्यात्म

Chanakya Niti: गरीबों को कभी नहीं मिलती ये 2 चीजें, सिर्फ अमीरों की किस्मत में ही होती है

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के बड़े विद्वान माने जाते हैं। उन्होंने अपनी जीवन के अनुभवों को संजोकर कुछ नीतियां भी बनाई है जिसे आज के समय में हम सभी चाणक्य नीति (Chanakya Niti) कहते हैं। यह चाणक्य नीति आज के जमाने में भी उतनी ही सटीक बैठती है जितनी कई सालों पहले हुआ करती थी। वह आचार्य चाणक्य की नीतियां ही थी जिसके चलते चंद्रगुप्त जैसे चरवाहे को राजा की गद्दी मिल सकी थी। वह अपने जमाने के महान शासक भी थे।

आचार्य चाणक्य ने अमीर लोगों और धन को लेकर भी बहुत कुछ कहा है। आज हम उनकी नीतियों से कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसका संबंध धन और अमीर लोगों से हैं। दरअसल चाणक्य के अनुसार कुछ खास चीजें ऐसी होती है जो सिर्फ अमीर लोगों के नसीब में ही होती है। गरीब लोगों को ये चीजें नहीं मिलती है।

दोस्त का साथ

आचार्य चाणक्य की माने तो जो लोग अमीर होते हैं उनके पास दोस्तों की कोई कमी नहीं होती है। जहां धन होता है वहां लोग अपने आप ही खींचे चले आते हैं। वहीं जिस व्यक्ति के पास धन बिल्कुल भी नहीं होता है उसके पास आना भी लोग पसंद नहीं करते हैं।

लोग ऐसे गरीब लोगों से अपनेआप दूरी बनाने लग जाते हैं। उन्हें लगता है कि कल को ये शख्स हमसे कुछ पैसे न मांग लें। वहीं धनवान लोगों के आसपास अपने मतलब के लिए मंडराते रहते हैं। उनसे दोस्ती करना अपनी शान समझते हैं। उनके धन पर उनकी निगाहें भी टिकी रहती है।

रिश्तेदार का साथ

आचार्य चाणक्य के मुताबिक धनवान लोगों को रिश्तेदार भी अधिक भाव देते हैं। समाज भी उन्हें ही सफल इंसान मानता है। हर जगह उनकी अहमियत अपने आप ही बढ़ जाती है। वहीं गरीब लोगों के पास रिश्तेदार भी भटकना पसंद नहीं करते हैं। आप ने भी नोटिस किया होगा कि आपके कुटुंब में जिस रिश्तेदार के पास अधिक पैसा होता है उसकी पूछ परख भी अधिक होती है। वहीं गरीब रिश्तेदार से हर कोई कन्नी काटने की सोचता है।

इसके अलावा धनवान लोगों को आज के समय में विद्वान का दर्जा भी दे दिया जाता है। लोगों को लगता है कि इसने इतना सारा पैसा कमाया है तो जरूर इसमें कोई खास बात होगी। फिर ऐसे धनवान लोगों की खुशामद करने वालों की भी कमी नहीं है। वे उनके साथ रहना अपनी शान समझते हैं।

वैसे चाणक्य की कही इस बात पर आपकी क्या राय है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button