बॉलीवुड

काजोल की बेटी में दिखा मां का टेलेंट, स्टेज पर आते ही ऐसा नाची कि बांध दिया समा, देखें Video

आज के सोशल मीडिया के जमाने में बॉलीवुड के स्टार किड्स फिल्मों में लॉन्च होने से पहले ही फेमस हो जाते हैं। ये स्टार किड्स सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा मीडिया भी इन्हें काफी अटेन्शन देती है। इस तरह ये आम जनता के दिल दिमाग में चढ़ जाते हैं। इनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। अब अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) को ही ले लीजिए।

न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अक्सर छाई रहती है। वे अपने माता पिता की लाड़ली हैं। उनकी मम्मी और पापा दोनों से ही अच्छे से बनती है। इन दिनों न्यासा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके स्कूल का है जहां वे स्टेज पर अपने क्लास के साथियों संग थिरकती नजर आ रही है।

इस वीडियो में न्यासा बॉलीवुड गानों की धून पर डांस करती दिखाई देती है। वीडियो के बैकग्राउन्ड में ‘बोले चूड़ियां’ और ‘सजदा’ जैसे गाने बजते सुनाई देते हैं। न्यासा के अलावा स्टेज पर स्कूल के अन्य बच्चे भी डांस करते नजर आते हैं। हर कोई इन गानों पर अपना बेस्ट देते हुए डांस कर रहा है।

न्यासा देवगन के इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनेक फैंस पेज ने साझा किया है। फैंस को भी न्यासा का यह नाच बड़ा लुभा रहा है। वे इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। मसलन किसी ने लिखा ‘बहुत ही प्यारा डांस है।’ तो कोई कहने लगा ‘आप बड़ी होकर एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी।’ बस इसी तरह के और भी कई रिएक्शन आने लगे। चलिए अब बिना किसी देरी के आप भी न्यासा के डांस का यह प्यारा सा वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nysa devgan ♡ (@nysadevganx)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर इतनी अधिक एक्टिव नहीं रहती है। लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस पेज द्वारा उन्हें फेमस कर दिया जाता है। वहीं अजय और काजोल के फैंस भी उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए हमेशा तैयार दिखते हैं। फिलहाल न्यासा अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वे अभी 17 साल की हैं। आगे चलकर फिल्मों में भी आ सकती है।

काम की बात करें तो न्यासा के पापा यानि अजय देवगन जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में लीड रोल करते दिखाई देंगे। वैसे आप लोगों को न्यासा का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button