Trending

Rashifal 13 April: आज हिंदू नववर्ष के पहले दिन इन 8 राशि वालों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। मंगलवार के शुभ दिन से नव वर्ष का आगाज हो रहा है। इसके साथ आज से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है। हम आपको मंगलवार 13 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपको नए विचारों और योजनानों से फायदा उठाने का अवसर दे रहे हैं। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। भाइयों के बीच में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। कोई कलात्मक काम आज कर सकते हैं। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं। आज आप न कोई फैसला लें और न ही कोई निष्कर्ष निकालें। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श होगा। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको संतान का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर गुजरेगा अपने दोस्तों और परिवार के छोटों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खूब बातें होंगी, जिनसे मन हल्का रहेगा। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रुख लेकर आपसे मिल सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न होगा। धर्म-कर्म के काम कर सकते हैं। नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। साथ ही कोई अध्यात्म की बुक पढ़कर अपना समय बिताएंगे। हनुमान जी की कृपा से आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दिन में कुछ लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप कुछ नई बारीकियां ढूंढ लेंगे, जो आपके बहुत काम आएंगी। प्रेम जीवन में अच्छे पलों का आनंद मिलेगा। आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से बहस हो सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

निजी क्षेत्र के लोगों के लिए व्यस्त दिन रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। कार्य में संतोष का अनुभव होगा। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवार और समाज में स्त्री पक्ष से सहयोग और सम्मान मिलने का योग है। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपको प्रेम प्रस्ताव भी दे सकते हैं। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। इनकम भी बढ़ेगी, इसलिए एक बैलेंस बनाने की कोशिश करें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। मानसिक तौर पर मजबूत होने का प्रयास करेंगे तो काफी फायदे में रहेंगे। अगले कुछ दिनों में ही आपके लिए निराशा का यह दौर समाप्त हो जाएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके पास काम के मोर्चे पर आपके लिए अनुकूल चीजें बनाने का एक शानदार अवसर होगा। कुछ रचनात्मक और कलात्मक कार्य कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से चलेंगे, फायदा होगा। कुछ स्वादिष्ट भोजन भी आज खाने को मिल सकता है। लिखने-पढने में रुचि रहेगी। आज आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

शिक्षार्थियों के लिए यह दिन अच्छा है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कम मेहनत से भी काम बनेंगे। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें अन्यथा अभी इस विचार को मन में ही रहने देने में आपकी भलाई है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज कुछ जरूरी और गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। परिवार में संयम बनाए रखें, विवाद से बचें। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव दिख सकता है। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके द्वारा जितने भी महत्वपूर्ण काम अभी तक किए गए हैं उन सबका सुपरिणाम मिलना बाकी है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता मिलने के योग हैं

आपने Rashifal 13 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोग होते हैं बेहद ही कंजूस, पैसे खर्च करने से पहले सोचते हैं 100 बार

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto