समाचार

चौथे फेरे के बाद बाथरूम गई दुल्हन, पीछे पंडित भी चला गया, फिर जो हुआ वह देख दूल्हा दंग रह गया

शादी की रस्मों के दौरान फेरे की रस्म बहुत महत्वपूर्ण होती है। आमतौर पर हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने पर दूल्हा दुल्हन साथ में 7 फेरे लेते हैं। लेकिन मुजफ्फरनगर में हुई शादी में तब हंगामा मच गया जब दुल्हन चौथे फेरे के बाद वापस ही नहीं आई। दूल्हा और उसके परिजन कई देर तक दुल्हन का इंतजार करते रहे। लेकिन फिर उन्हें जो सच्चाई पता चली उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर गूमी के रहने वाले देवेंद्र ने एक लाख रुपए देकर अपनी शादी एक युवती से तय की थी। यह रिश्ता उसके एक मोदीनगर निवासी परिचित प्रदीप नाम के शख्स ने कराया था। प्रदीप ही इस शादी का प्रस्ताव लेकर आया था। उसने कहा था कि एक फैमिली है जो अपनी बेटी की शादी कराना चाहती है। हालांकि इस शादी के बदले वे एक लाख रुपए मांग रहे हैं।

प्रदीप की बात सुन देवेंद्र ने शादी के लिए हामी भर दी। उसके पास व्हाट्सएप पर युवती का फोटो भी आया था। फोटो देख उसे लड़की पहली नजर में ही हां बोल दिया था। शादी परतापुर के भूड़बराल गांव में होना तय हुई। बीते रविवार दोपहर देवेंद्र और उसके चार परिजन शादी के लिए भूड़बराल गांव के एक मंदिर में जा पहुंचे।

मोहिउद्दीनपुर बाग के समीप स्थित इस मंदिर में शादी की रस्में शुरू हुई। लड़की पक्ष की ओर से तीन लोग थे। देवेंद्र ने अपने जेवरात लड़की को पहना दिए। इसके बाद चार फेरे हुए। लड़की वालों ने वर पक्ष से पहले से तय रकम (एक लाख रुपए) मांग लिए। इसके बाद लड़की बाथरूम जाने का बहाना कर कहीं चली गई।

बहुत देर हो गई जब दुल्हन नहीं लौटी तो उसकी कथित मौसी और एक अन्य व्यक्ति उसे ढूंढने के बहाने से निकल लिए। इतना ही नहीं शादी कराने वाला पंडित भी सभी को खोजकर लाने के बहाने से वहां से रफ़ूचक्कर हो लिया। अब वर पक्ष के सभी जेवरात और एक लाख रुपए की रकम लड़की वालों के पास थी। लेकिन दुल्हन के वापस आने का कोई ठिकाना नहीं था। कई देर इंतजार करने के बाद दूल्हे के दिमाग की बत्ती जली। उसे एहसास हुआ कि ये धोखाधड़ी का मामला है।

ऐसे में दूल्हा और उसके परिजन परतापुर के पुलिस थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को दुल्हन की फोटो भी दिखाई। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर खां के अनुसार दूल्हा पक्ष की ओर से दिए गए मोबाईल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। छानबीन के बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों को खोज लेगी।

Back to top button