समाचार

मेडिकल स्‍टूडेंट की डांस वीडियो ने लिया सांप्रदायिक रंग, यूजर ने कहा ये तो ‘लव जिहाद’ है

सोशल मीडिया पर दो मेडिकल स्टूडेंट्स का एक डांस वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इस 30 सेकेंड की वीडियो पर सांप्रदायिक बहस शुरू हो गई है। इस वीडियो में त्रिसूर मेडिकल कॉलेज के दो स्‍टूडेंट डांस कर रहे हैं। जिनमें से एक लड़की और एक लड़का है।

लड़की का नाम जानकी ओमकुमार है। जबकि लड़के का नाम नवीन के रज्जाक है। इन दोनों ने 1978 के हिट गाने रासपुतिन पर डांस करते हुए इस वीडियो को बनाया था और शेयर किया था। वहीं जब एक सोशल मीडिया यूर्जर को पता चला की लड़का दूसरे धर्म का है तो इसे सांप्रदायिक रंग दे दिया गया और लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया।

क्या है पूरा मामला

रसपूतिन गाने पर डांस करने वाली मेडिकल की छात्रा जानकी ओमकुमार और छात्र नवीन एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। नवीन सीनियर और जानकी उसकी जूनियर है। इन्होंने रसपूतिन गाने पर एक वीडियो बनाया था। इसे 23 मार्च को इंटरनेट पर डाला गया।दोनों ने ये वीडियो कॉलेज परिसर में ही बनाया है। लोगों को ये इतना पसंद आया कि उन्‍होंने इसे बड़ी संख्‍या में शेयर किया और हजारों बार इसे देखा जा चुका है। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स कृष्णा राज ने लव जिहाद का एंगल इसे दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveen K Razak (@naveen_k_razak)

 

कृष्णा राज नाम के शख्स ने लिखा कि कॉलेज के दो छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की का नाम जानकी और लड़के का नवीन रज्जाक है। मुझे इस मामले में कुछ गड़बड़ नजर आ रहा है। जानकी के माता-पिता को सावधान रहना चाहिए। चलिए जानकी के पति और उनकी बीवी के लिए प्रार्थना करें। कृष्णा राज की इस टिप्पणी के बाद से ही लोगों ने लव जिहाद का एंगल निकालना शुरू कर दिया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये वीडियो लड़के ने पूरी प्लानिंग के साथ शूट किया है। ताकि इसे वायरल किया जा सके। अन्य ने लिखा इस वीडियो को मुस्लिम की ओर से बनाया गया है और वायरल किया गया है। यह सोची समझी घटना है।

हालांकि कई लोगों ने कृष्णा राज के कमेंट का विरोध भी किया है। एक अन्य यूजर ने लव जिहाद एंगल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये कॉलेज का सामान्य वीडियो है। इसको सांप्रदायिक रंग देना गलत है।

समर्थक में बनाया वीडियो

सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस के बीच शुक्रवार को कॉलेज यूनियन ने उसी गाने पर कई और वीडियो भी बनाए। इसके साथ उन्‍होंने विरोधियों के लिए कहा, ‘अगर आपकी मंशा नफरत की है तो हमने तय कर लिया है कि हम बाधा डालेंगे। इन्होंने लोगों से कहा कि वो भी रसपूतिन चैलेंज के तहत वीडियो बनाकर उसे शेयर करें।

Back to top button