अध्यात्म

शनि की साढ़े साती के चलते इन राशियों को झेलने होंगे कष्ट, सिर्फ धनु राशि वालों के लिए है खुशखबरी

शनि साढ़े साती से हर कोई घबराता है। एक बार शनि की महादशा किसी के ऊपर पड़ जाए तो फिर लंबे समय तक उसके जीवन में कठिनाइयां रहती है। आमतौर पर शनि एक राशि में ढाई साल तक विराजित रहते हैं। शनि जिस राशि में विराजित होते हैं उसकी आगे और पीछे वाली राशि को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में एक साथ तीन राशियों पर सनी की साढ़े साती रहती है। इन दिनों शनि मकर राशि में गोचर हैं।

इस दिन उतरेगी धनु राशि पर से शनि की साढ़े साती:
धनु राशि के जातकों को 29 अप्रैल 2022 को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन साल 2022 में ही कुछ समय के लिए आपको शनि की साढ़े साती झेलना होगी। ये समय 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक रहेगा। हालांकि ये समय आपको ज्यादा कष्ट नहीं देगा। दरअसल 12 जुलाई 2022 को शनि शनि अपनी वक्री चाल से चलकर पहले कुंभ राशि में और फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 17 जनवरी 2023 को वे फिर से मार्गी होकर कुंभ राशि में जाएंगे।

मीन राशि वालों की शनि साढ़े साती हो जाएगी शुरू:
शनि जैसे ही कुंभ राशि में एंट्री लेगा वैसे ही 29 अप्रैल 2022 से मीन राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण स्टार्ट हो जाएगा। इस राशि पर शनि का प्रभाव धीरे धीरे दिखना शुरू होगा। लेकिन साल 2022 में शनि की ये साढ़े साती आपको कोई खास कष्ट नहीं देगी। हालांकि कुछ महीनों के बाद ही यानि 17 जनवरी 2023 से आप फिर से शनि की साढ़े साती के शिकार बन जाओगे।

कौन कौन सी राशियां झेल रही शनि की साढ़े साती?
चुकी शनि वर्तमान में मकर राशि में विराजित है इसलिए मकर राशि सहित धनु और कुंभ राशि वाले भी शनि की साढ़े साती झेल रहे हैं। अब इनमें मकर और कुंभ राशि के जातकों को इस शनि साढ़े साती से छुटकारा पाने के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि धनी राशि वालों को शनि की महादशा से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। इसकी वजह ये है कि धनी राशि में शनि की साढ़े साती अपने अंतिम चरण में हैं। इसका एक लाभ ये है कि ये उतरते हुए धनु राशि के लोगों को कोई लाभ देते हुए गुजरेगी।

यदि आप कुंभ या मकर राशि के जातक हैं तो शनि की साढ़े साती से घबराए नहीं। शनिवार को हनुमान पूजा, शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक, काले तिल का भोग जैसे उपाय कर आप शनि की साढ़े साती के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

Back to top button