विशेष

यह 7 बातें सहायता करेंगे आपको दूसरों के मन की बात जानने में!

दुनिया में तरह तरह के लोग होते हैं और उनके स्वभाव भी तरह तरह के होते हैं। ऐसे में किसी भी आदमी या औरत का व्यवहार जल्दी ही समझ पाना थोड़ा मुश्किल काम है। अगर हम बात करें जेबकतरों की तो हम यह पता ही नहीं लगा सकते कि वह अपना काम कैसे करेंगे। क्योंकि जेब कतरे हमेशा परिस्थितियों के हिसाब से अपने काम करते हैं। लेकिन थोड़ी सूझ बूझ के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ पैटर्न बनाए हैं जिसे हम सामने वाले के मन की बात जान सकते हैं और समझ सकते हैं।

1. जेबकतरे की तकनीक

वैसे तो जेबकतरे हर अलग परिस्थिति में अपने अलग हिसाब से चोरी करते हैं। उनके अलग-अलग ट्रैक होते हैं जैसे हम बात करे शराबी लोगों की, तो वह शराबी लोगों को निशाना बनाने से पहले उनके साथ ऐसे पेश आते हैं। जैसे उन्होंने खुद शराब पी रखी है। अगर शराबी झूम झूम के चल रहा है तो वह भी थोड़ा झूम झूम के चलते हैं। तो शराबी भ्रम में आ जाता है कि वह खुद एक शराब पिया हुआ इंसान है। ऐसे में शराबी जैसे ही बेहोश होता है जेबकतरे अपना काम तुरंत कर लेते हैं।

2. सुझाव जानना (Know)

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति आपके सुझाव पर क्या सोच रहा है, और आपको अपने मन की बात नहीं बता रहा है तो आप सीधा उसके कंधे पर हल्का सा हाथ डाल ले और उसकी आंखों में आंखें डाल कर उसकी राय पूछे।

3. हंसने की बात

अगर आप किसी से कोई राज जानना चाहते हैं या फिर दोस्ती करके उनकी कुछ सीक्रेट जानना चाहते हैं। तो उनके साथ हंस कर बात करिए। ताकि उन्हें यह महसूस हो कि आप से बात करने में उनको कोई खतरा नहीं है। वह आपसे सीक्रेट खुल कर कह सकते हैं इस तरह का एहसास उन्हें होना चाहिए। फिर आप का काम आसानी से हो जाएगा।

4. कनफ्यूजन

अगर आपने किसी बड़ी बात को लेकर कोई फैसला लिया है, और आप यह जानना चाहते हैं कि सामने वाला उस फैसले को लेकर आप पर यकीन कर रहा है या शक कर रहा है। तो उसकी आंखों को ध्यान से देखें। उसकी आंखों की पुतली फैलने लगेगी। इसका मतलब यह है कि उसे आप के फैसले पर, आपके इरादे पर शक है।

5. ये लाल रंग

वैसे तो लाल रंग को हम सब खतरे का प्रतीक मानते हैं। परंतु इसके साथ प्रभुत्त्व और आक्रमकता से हमारे दिमाग में जाकर जुड़ा है।

6. सेल्स मैन का ट्रिक

सेल्समेन की बात करते हैं तो हमें इस बात पर हंसी आती है कि वह लोगों को मेनूप्लेट करने में कितने माहिर होते हैं। कि वह गंजे आदमी को भी कंघी भेज सकते हैं। उनके पास ग्राहकों के दिमाग को प्रभावित करने के बहुत से ट्रिक होते हैं वह उनको अपने घुमावदार बातों में घुमा लेते हैं।

7. औरतों की आवाज

ऐसा माना जाता है कि जब औरतों को महावारी आती है तो उनकी आवाज बदल जाती है। कभी ज्यादा आकर्षित लगती है और कभी कम आकर्षित लगती है। ऐसे ही जब उनका गर्भाधान होता है तो ऐसे में भी उनकी आवाज सबसे ज्यादा आकर्षित हो जाती है।

Back to top button