अध्यात्म

मकर से निकल कुंभ में हुआ गुरु का प्रवेश, इन पांच राशि के लोगों की खुल जाएगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, धर्म और विवाह का कारक माना गया है। ये ग्रह जिन लोगों की कुंडली में सही स्थान पर होता है। उनका जीवन सुखों से भर जाता है। ऐसे लोगों का विवाह जल्द हो जाता है और जो कार्य ये सोचते हैं, वो एकदम पूर्ण भी हो जाते हैं।   गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक विचरण करता है। मकर राशि में रहते हुए इस ग्रह को 13 महीने हो गए हैं। अब बृहस्पति ग्रह मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहा है। गुरु ग्रह 6 अप्रैल, मंगलवार को अपनी नीच राशि मकर से निकलकर शनिदेव की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे।

इसके बाद देवगुरु फिर से 13 सितंबर को उल्टी दिशा में चलते हुए मकर राशि में प्रवेश कर लेंगे। गुरु के कुंभ राशि में परिवर्तन करने से कई जातकों का जीवन चमक जाएगा। कई जातकों को नौकरी और व्यापार में बदलाव देखने को मिलेगा। 12 राशियों में से कुछ ऐसी राशियां हैं। जिनके लिए गुरु ग्रह का ये राशि परिवर्तन उच्च फल प्रदान करेगा। इन राशि के लोगों की किस्मत जाग उठेगी। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं जिनपर गुरु ग्रह के इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव देखने को मिलने वाला है।

मेष राशि

इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। जो कार्य लंबे समय से रोके हुए हैं, वो पूरे हो जाएंगे। साथ में ही आय के साधनों में भी वृद्धि होगी और धन लाभ भी हो सकता है। विवाह होने में जो बांधाएं आ रही हैं, वो भी दूर हो जाएंगी। यानी मेष राशि मेें गुरु का ये परिवर्तन शुभ प्रभाव दिखाने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे हो जाएंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्य करने के लिए ये समय सबसे उत्तम है। इस दौरान वाहन व जमीन खरीदना उच्च फल प्रदान करेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा। रुका हुआ धन आसानी से मिल जाएगा। व्यावसायिक जातकों को व्यवसाय में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। घर-परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते ओर मजबूत हो जाएंगे। बच्चों की ओर से भी सुख प्रदान होगा। यात्रा का योग भी बन रहा है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को संपत्ति लाभ होगा। अगर किसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। तो वो हल हो जाएगा। फैसला आपके पक्ष में ही आएगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। ये समय व्यापार शुरू करने के लिए भी उत्तम है। इस दौरान शुरू किया व्यापार सफल साबितो होगा।

कुंभ राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों की सारी परेशिनायं खत्म हो जाएंगी। मानसिक तनाव भी कम होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा व आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। संतान की ओर से सुख प्रदान होगा।

तो ये थी वो राशियां जिन पर गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का शुभ फल देखने को मिलने वाला है। वहीं अन्य राशि के जातक नीचे बताए गए उपाय कों करें। इन उपायों को करने से गुरु ग्रह आपके अनुकूल ही फल देगा।

  • गुरूवार के दिन केले के पेड़ का पूजन करें और पूजा के बाद केले गरीब लोगों में बांट दें।
  • इस दिन गुरुवार का व्रत रखें और गुरु की कथा को जरूर पढ़ें।
  • पीले रंग के वस्त्र धारण करें और इसी रंग के व्यजंन को खाएं।
  • माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और हो सके तो हल्दी के पानी से ही नहाएं।

Back to top button