स्वास्थ्य

घमौरियां करती हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिल जाएगा आराम

गर्मी के मौसम में घमौरियों की समस्या कई लोगों को हो जाती है। घमौरियां होने के कई सारे कारण होते हैं। टाइट कपड़े पहनने से और अधिक पसीना पड़ने से ये परेशानी हो जाती हैं। घमौरियां होने पर आमतौर पर पीठ, गर्दन में लाल रंग के दाने निकल आते हैं। जिनमें काफी खुजली होने लग जाती है। अगर समय रहते ही घमौरियों का इलाज ना किया जाए तो ये फैलने लग जाती हैं और पूरे शरीर पर हो जाती हैं। इसलिए घमौरियों की समस्या को नजरअंदाज न करें। घमौरियां होने पर नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से तुरंत घमौरियों से निजात मिल जाएगी। तो आइए जानते हैं घमौरियों को दूर करने के घरेलू उपाय।

बर्फ लगाएं

घमौरियां होने पर बर्फ का प्रयोग करें। घमौरियों वाली जगह पर बर्फ को रगड़ें। ऐसा करने से घमौरियां बैठने लग जाएंगी और इनमें खुजली की समस्या भी नहीं होगी। एक कपड़े में बर्फ को बांध लें। फिर इस कपड़े को घमौरियों वाली जगह पर लगा लें। धीरे- धीरे इससे सकें। ये उपाय पांच मिनट तक करें। दिन में कम से कम तीन बार बर्फ लगाने से आराम मिल जाएगा।

चंदन का लेप

चंदन का लेप लगाने से त्वचा को शीतलता प्रदान होती है और घमौरियां जड़ से खत्म हो जाती हैं। घमौरियां होने पर चंदन पाउडर में गुलाब जल मिला दें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस लेप को त्वचा पर लगा लें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से इसे साफ कर लें। इस लेप को लगाने से घमौरियां खुजली एवं जलन में राहत मिल जाएगी। साथ में ही घमौरियां तुरंत सूख जाएंगी। आप चाहें तो चंदन के लेप में गुलाब जल की जगह पानी को भी मिला सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी भी शरीर को ठंडक प्रदान करती है। इसलिए घमौरियां होने पर मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग भी किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी में आप पानी मिला दें। इसे अच्छे से पानी में घुलने दें और एक लेप तैयार कर लें। इसे त्वचा पर लगा लें। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो पानी से साफ कर दें। घमौरियां ठीक हो जाएगी और त्वचा को ठंडक भी मिलेगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल की मदद से भी घमौरियों को सही किया जा सकता है। एक कटोरी में एलोवेरा जेल ले लें। इसे घमौरियों पर लगा लें। अच्छे से सूखने दें। सूख जाने के बाद पानी से साफ कर लें। एलोवेरा जेल लगाने से घमौरियां दूर हो जाएंगी। साथ में ही त्वचा एकदम से मुलायम भी बन जाएगी। घमौरियों को दूर करने का ये कारगर तरीका है।

बेसन का पेस्ट

बेसन में थोड़ा सा दही मिला दें। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें और घमौरियों पर लगा दें। 15 मिनट तक ये पेस्ट लगा रहने दें। जब सूख जाए तो इसे साफ कर दें। बेसन व दही का ये पेस्ट लगाने से घमौरियां सही हो जाएंगी और त्वचा की रंगत पर भी निखार आएगा। अगर आपको काफी घमौरियां हो रखी हैं तो आप इस पेस्ट को दिन में दो बार लगाएं।

गुलाब जल छिड़के

अगर पेस्ट लगाने के लिए आपके पास समय नहीं है। तो आप गुलाब जल को लगा लें। त्वचा पर गुलाब जल लगाने से भी घमौरियां सही हो जाती हैं और इनकी समस्या से निजात मिल जाती है। आप रुई की मदद से घमौरियां पर गुलाब जल लगा सकते हैं।

हल्दी का पेस्ट

अगर घमौरियों पर खुजली हो रही है तो आप हल्दी का पेस्ट लगा दें। हल्दी का पेस्ट लगाने से खुजली एकदम दूर हो जाएगी। आप एक चम्मच हल्दी के अदंर छोड़ा सा पानी मिला दें और अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को घमौरियां पर 20 मिनट कल लगा रहने दें। फिर पानी की मदद से इसे साफ कर लें। आपको आराम मिल जाएगा।

Back to top button