रिलेशनशिप्स

आखिर में लड़के लिव इन रिलेशनशिप में क्यों रहना चाहते हैं!

आजकल की युवा पीढ़ी प्यार में सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार रहती है। ऐसे में कुछ लवर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहना पसंद करते हैं। जिसके कारण वह लिव इन रिलेशनशिप को ज्यादा पसंद करते हैं। लिव इन रिलेशनशिप आजकल जैसे फैशन बन गया है। कुछ लगा तो ऐसे होते हैं जो इसके बारे में अपनी गर्लफ्रेंड से खुलकर बात करते हैं वहीं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड से इसके बारे में बात करने में शर्माते हैं।

लिव इन रिलेशनशिप :

उन्हें इस बात का डर लगता है कि अगर हमने इसके बारे में बात की तो कहीं वह मुझे छोड़कर ना चली जाए, कहीं उसको इस चीज का बुरा न लगे, कहीं वह मुझे गलत न समझने लगे। ऐसी बहुत सारी बातें लड़क़ो के अंदर आती है। जिसकी वजह से वह अपनी गर्लफ्रेंड से इसके बारे में खुलकर बात नहीं कर पाता है। आखिर में आजकल की युवा पीढ़ी क्यों अपने पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते है। ऐसी क्या बात है जिसकी वजह से हर कोई लिव-इन रिलेशनशिप में रहने में खुश है चलिए जानते हैं इसकी वजह क्या है?

इन कारणों की वजह से लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं लड़के :

जो लड़के लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं उन्हें इस चीज का फायदा होता है। कि अगर उनका अचानक ही कहीं जाने का मन बन गया और वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जाना चाहते हैं तो आराम से जा सकते हैं। उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड का वेट नहीं करना पड़ेगा। बिना झिझक वह अपनी गर्लफ्रेंड को साथ बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

हम हमेशा यह सोचते हैं कि लड़के दिल से पत्थर होते हैं वह इमोशनल बातें नहीं समझते। यहां हम गलत होते हैं लड़के भी बहुत इमोशनल होते हैं। पर वह अपनी बातें किसी से कहते नहीं है। अपना दुख किसी से बांटते नहीं है लेकिन अगर वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं तो अपने पार्टनर से वह अपने दिल का दर्द बांट सकते हैं, और उन्हें अच्छा लगता है जब उनका पार्टनर उनको समझता है।
जो लड़के अपने मां-बाप से पास नहीं रहते दूर रहकर पढ़ाई करते हैं। उन लड़कों को लिव इन रिलेशनशिप का सबसे बड़ा फायदा यह होता है। कि वह बहुत आलसी होते हैं और अपनी चीजों को सही तरीके से नहीं रखते हैं। परंतु अगर वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं तो उनकी पार्टनर उनकी हर चीजों का ध्यान रखती है। उन्हें सही जगह पर रखती है जो लड़कों को बहुत अच्छा लगता है।
आजकल लड़के लड़की शादी करने से पहले एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी समझते हैं। और यह जरूरी भी है। वहीं जो लोग पहले से लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं वह पहले से ही एक दूसरे के बारे में जानते हैं। जिसकी वजह से उन दोनों में काफी हद तक समझदारी आ जाती है, और शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई नहीं होती है या एक तरह से यूं कह लीजिए शादी करने से पहले लिव इन रिलेशनशिप में वह शादी जैसी जिंदगी जी लेते हैं।

Back to top button