दिलचस्प

1 लाख रुपए किलो बिकती है ये सब्जी, बिहार का किसान कर रहा पैदा, जाने क्यों है इतनी महंगी

सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती है। यही वजह है कि इन्हें घरों में लगभग रोज ही बनाया जाता है। हरी और ताजी सब्जी खरीदने हम सभी मार्केट जाते हैं। यहां हमे सस्ती से लेकर महंगी तक हर टाइप की सब्जी मिल जाती है। अब आप महंगी से महंगी सब्जी भी लो तो वह 100 रुपए किलो होती है। इससे ज्यादा एक आम आदमी सब्जी के ऊपर खर्च भी नहीं करता है।

एक लाख रुपए किलो बिकती है ये सब्जी

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सब्जी दिखाने जा रहे हैं जिसकी कीमत 1 लाख रुपए किलो है। इतनी महंगी सब्जी की खेती विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही हो रही है। इसे बिहार के औरंगाबाद में अमरेश सिंह नाम के किसान द्वारा उगाया जा रहा है। इस सब्जी को दुनिया की सबसे महंगी सब्जी माना जा रहा है।

क्या है नाम?

इस महंगी सब्जी का नाम भी बड़ा अजीबोगारीं है। इसे हॉप-शूट्स (hop-shoots) कहा जाता है। इसकी खेती बहुत ही कम लोग करते हैं। शायद इसलिए भी कि बहुत से लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है। वैसे एक लाख रुपए किलो वाली इस सब्जी के ग्राहक भी गिने चुने लोग ही होते हैं।

बिहार का ये किसान कर रहा खेती

इस अनोखी और महंगी सब्जी की जानकारी आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। वे सब्जी और उसे उगाने वाले किसान की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखती हैं – इस सब्जी के एक किलो की कीमत एक लाख रुपए है। ये दुनिया की सबसे महंगी सब्जी हॉप-शूट्स है। इस सब्जी को बिहार के किसान अमरेश सिंह द्वारा उगाया जा रहा है। ये भारत में पहली ऐसी सब्जी है। भारतीय किसानों के लिए ये गेम चेंजर साबित हो सकती है।


इसलिए है इतनी महंगी

इस सब्जी के महंगी होने की कई सारी वजहें हैं। जैसे इसका इस्तेमाल बीयर में फ्लेवरिंग एजेंट के रूप में होता है। इसके अलावा इसका उपयोग हर्बल मेडिसिन में भी किया जाता है। माना जाता है कि ये सब्जी हमारे शरीर के कैंसर सेल्‍स को खत्म कर देती है। वैसे आप इसे सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं।

तो क्या आप एक लाख रुपए किलो वाली इस सब्जी को खरीदना पसंद करेंगे? जवाब कमेंट बॉक्स में दें।

Back to top button