राशिफल

मासिक राशिफल : अप्रैल महीने में 5 राशियों की सोई किस्मत जागेगी, 2 राशियों का बन रहा है राजयोग

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको अप्रैल महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने कुछ कीमती सामान खोने का डर है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। सब लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। इस महीने आप घर का कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए महीना बेहतरीन रहने वाला है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरुरत है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत ज्यादा हो सकती है। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं लेकिन सोच-समझकर फैसला लें। किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस राशि के बुजुर्ग लोगों को समय पर दवाई लेनी चाहिए।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : बॉडी को डीटाक्स करने के लिए हल्का व क्षारीय भोजन करें, इससे शरीर में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा ध्यान रखना होगा। इस महीने दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। काम को लेकर आपकी किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। व्यापार और राजनीति में आप अपने दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस महीने लवमेट्स के रिश्तों में नयापन आयेगा।

करियर के विषय में : व्यापारियों को अपने कंपटीटरों पर भी ध्यान देना होगा।

हेल्थ के विषय में : त्वचा से संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको धन की आवक होगी, जिससे आपके जीवन में खुशी भी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में भी अच्छा खासा मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है। लेकिन सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नई जगह निवेश करना चाह रहे है तो थोड़ा रूक जाय़े। नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में रिश्ता मधुरता की ओर बढ़ेगा और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि वाले एनर्जेटिक रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका साथी और दोस्त आपको अवसाद से बाहर आने में मदद करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आने वाले दिनों में बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को कारोबार के नए मौका मिलेंगे। कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने पर आप बच्चों को कहीं घूमाने का प्रॉमिस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में जीवन बिताने वाले लोगों को इस महीने कुछ दिक्कतें होंगी और आपका प्रिय काफी डिमांडिंग हो सकता है।

करियर के विषय में : इस महीने व्यापार में बहुत अच्छा धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपकी सेहत तंदरुस्त बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। साहित्य-कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आयेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर रहे, अनबन होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आकस्मिक धन लाभ होगा और नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण महीना है। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। आपको सम्मान मिलेगा और आपके परिवार में आप की स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी न करें। अकेलेपन से बचें। अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

प्यार के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। चिंता करने की जरूरत नहीं है।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : महीने के आखिरी सप्ताह में बुखार से पीड़ित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। आप अपने काम में ज्यादा ध्यान लगाएंगे, इसलिए आपके दिलो-दिमाग में केवल काम ही काम छाया रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझना भी जरूरी होगा। कोई काम करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए।

प्यार के विषय में : लवमेट्स के लिए यह महीना शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी बढ़ाने पर जोर देंगे।

हेल्थ के विषय में : कंप्यूटर पर कार्य करते हैं, तो आंखों को थोड़ी-थोड़ी देर में ठंडे पानी से धोतें रहना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आप कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते है। जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं, इसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे।

करियर के विषय में : नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।

हेल्थ के विषय में : ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने उच्च अधिकारीयों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बढ़िया बनेंगे और आपका रिश्ता बढ़िया चलेगा।

करियर के विषय में : करियर को लेकर दिमाग में जो शंसय था, वह दूर होता दिखाई दे रहा है।

हेल्थ के विषय में : हाई क्लास्ट्रोल की समस्या है, तो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। दांपत्य जीवन में आज आपको मतभेदों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। काम के सिलसिले में और अधिक ध्यान से काम करना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी। व्यर्थ की बातों में आकर किसी के खिलाफ उल्टा सीधा ना बोलें। आय बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा।

करियर के विषय में : कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें शरीर में थकावट महसूस होगी। पुराने रोग भी उभर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। कार्य में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। आपकी नौकरी में स्थानांतरण के योग प्रबल हो रहे हैं। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। आपके कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा।

प्यार के विषय में : आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

करियर के विषय में : व्यापारियों को अपने प्रोडेक्ट पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में गर्मी अधिक होने पर भी बहुत ठंडा पानी न पिएं, अन्यथा कफ प्रधान रोग परेशान कर सकते हैं।

आपने मासिक राशिफल अप्रैल 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अप्रैल 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बेहद ही चमत्कारी है चिंतामन मंदिर, यहां पर खुद गणेश जी ने आकर की थी अपनी मूर्ति की स्थापना

Back to top button