चुटकुले

मजेदार जोक्स – पत्नी- सुनते हो जी, आपका बेटा आजकल कुछ ज्यादा ही पैसे उड़ाने लगा है ! जहां भी

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

पिताजी- पढ़ेगा नहीं तो क्या करेगा….?

बेटा- बस चलाऊंगा… फिर अपनी बस लूंगा….

आम के बाग खरीदूंगा…. बीवी को पढ़ाऊंगा….

उसे कलेक्टर बनाऊंगा… आपके नाम पर…

अस्पताल खोलूंगा…..!

पिताजी ने चप्पल निकाली और बोले-

तूने आज फिर सूर्यवंशम देखी है….!!

Joke-2

दो सहेलियां आपस में बात कर रही थीं…..

पहली सहेली- पता है, अच्छा पति किसी को नहीं मिलता….!

दूसरी सहेली- तो फिर….?

पहली सहेली- मिले हुए को ही….

डांट-फटकार कर अच्छा बनाना पड़ता है…..!!

Joke-3

Joke-4

लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था…..!

टीचर- क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या……?

लड़का- नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि….

इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है….!!

Joke-5

बीवी ने पति को मैसेज किया-

आपको पड़ोसन कैसी लगती है…..?

बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया-

एकदम बंदरिया जैसी…..!

बीवी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए…..

दो साड़ी लेते आना….!

नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी…..!!

Joke-6

पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की….

छुट्टियों में हम कहां चलेंगे…..?

पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए)-

जहां गम भी ना हो आंसू भी ना हो….!

बस प्यार ही प्यार पले….!

पत्नी- देखो जी…. ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता….

मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी….!!

Joke-7

पुलिस- हमें आपके घर की तलाशी लेनी है….

सुना है आपके घर में विस्फोटक सामग्री है….!

पति- साहब खबर तो पक्की है, पर…..

पुलिस (हैरानी से)- पर क्या…..?

पति- अभी वो मायके गई है….!!

Joke-8

पंडित जी ने कुंडली मिलाई….!

36 के 36 गुण मिल गये….!

लड़के वालों ने मना कर दिया….!

लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे….

“जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?”

लड़के वाले- हमारा लड़का बिलकुल लफ़ंगा है….!

अब क्या बहु भी उस जैसी ले आयें…….??

Joke-9

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला-

भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो….!

आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी…..

और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो…..!

साइकिल वाला- देखिए भाई साहब,

आज मेरी छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं….!
नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं….!!

Back to top button