अध्यात्म

बड़े काम के हैं ये टोटके, इन्हें करने से कोई भी बन सकता है धनवान

हर किसी के जीवन में धन काफी महत्व रखता है और पैसे कमाने के लिए कई लोग दिन रात मेहनत करते हैं। हालांकि उसके बाद भी उनकी किस्मत साथ नहीं देती है और चाहकर भी उनके पास धन नहीं जुड़ पाता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और आपके जीवन में भी धन की कमी है। तो मेहनत करने के साथ-साथ नीचे बताए गए उपायों को भी कर दें। इन उपायों को करने से जीवन में सदा धन बना रहेगा और कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जो लोग इस दिन मां को याद करते हैं व इनकी पूजा करते हैं। उनपर मां की कृपा सदा बनीं रहती है। इसलिए आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी का पूजन जरूर करें और इनको कमल का फूल जरूर अर्पित करें।

गुरुवार के दिन आप ये उपाय करें। इस दिन एक नारियल लेकर उसे पीले रंग के कपड़े में लपेट दें। फिर लड्डू और जोड़ा जनेऊ लेकर इन सभी चीजों को विष्णु जी के पास रख दें और पूजा करें। साथ में ही विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। इस प्रकार से सात गुरुवार नारियल विष्णु जी को अर्पित करने से धन से जुड़ी परेशानी खत्म हो जाएगी।

विष्णु जी के मुख्य मंत्र –
विष्णु रूपं पूजन मंत्र-शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम। विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम। लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

ॐ नमोः नारायणाय. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।

विष्णु गायत्री महामंत्र- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।
विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

जिन लोगों के पास धन बिल्कुल नहीं टिकता है और आते ही खर्च हो जाता है। वो लोग इस उपाय को कर लें। इस उपाय के तहत आप मंगलवार को लाल रंग के सिंदूर में चमेली का तेल मिला दें। इसके बाद नारियल पर सिंदूर से स्‍वास्तिक का च‍िह्न बना दें। फिर इस नारियल को आप हनुमान जी के चरणों के पास अर्पित करें और उनसे प्रार्थना करें की धन संबंधी परेशानियों को दूर कर दें। इस उपाय को आप 5 मंगलवार तक करें। ये उपाय करने से धन टिकने लग जाएगा और इससे जुड़ी सारी परेशानी खत्म हो जाएगी।

शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें। पूजा करते समय इस पेड़ के सामने आप तीन घी के दीपक जला दें। फिर इस पेड़ की परिक्रमा करें और पूजा पूरी होने के बाद एक पीपल का पत्ता अपने घर लें आएं। इस पत्ते को तिजोर में या पर्स में रख दें। ये उपाय करने से आपकी तिजोरी सदा धन से भरी रहेगी। आप चाहें तो अपने व्यापर स्थल पर भी ये पत्ता रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यापार अच्छे से चलेगा और धन बरकत होगी।

एक इलायची को लेकर लाल रंग के कपड़े में लपेट दें। फिर इसे लक्ष्मी मां के चरणों के पास रख दें। मां की पूजा करें। पूजा होने के बाद इस कपड़े को आप उठाकर अपने पर्स में रख दें। ऐसा करने से पर्स में पैसे सदा रहेंगा और अधिक खर्चे से भी निजात मिल जाएगी। आय के स्रोत में वृद्धि हो सके इसके लिए आप इस उपाय को करके देखें। ये उपाय करने से आय के स्रोत खुल जाएंगे और खूब धन जुड़ने लग जाएगा। नार‍ियल का बुरादा लें और नार‍ियल पानी म‍िलाकर उसे सुखा लें। फिर इस बुरादा को आप सात पुड़‍ियों में डाल लें। आप चाहें को किसी कपड़े में भी इसे डाल सकते हैं। एक-एक पुड़‍िया घर के चारो कोनों में रख दें। बची हुई पुड़ियों में से एक घर की छत पर, एक पीपल की जड़ में और एक अपनी जेब में रख दें। ये उपाय करते ही आपके जीवन में धन आने के कई मार्ग खुल जाएंगे।

Back to top button