दिलचस्प

इस दूल्हे दुल्हन का जादूई डांस देखकर हो जायेंगे आप हैरान… देखें वीडियो!

डांस का क्रेज दिन प्रतिदन बढ़ता ही जा रहा है। डांस हमेशा से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा है। कई लोगों को डांस का इतना ज्यादा शौक होता है कि वह इसे देखने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार होते हैं। वहीँ कुछ लोगों को डांस करने का इतना ज्यादा शौक होता है कि डांस सीखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।

पश्चिमी देशों में दूल्हा-दुल्हन करते हैं साथ में डांस:

प्राचीनकाल से ही यह परम्परा है कि शादी या किसी खास मौके पर डांस जरूर किया जाता है। भारत में तो आपने अक्सर शादियों के दौरान लोगों को जमकर डांस करते हुए देखा होगा। वैसे ही अन्य पश्चिमी देशों में भी लोग शादी के समय खूब डांस करते हैं। यह बात अलग है कि वहां दूल्हे और दुल्हन भी साथ में डांस करते हैं।

डांस की शुरूआत ही करते हैं दूल्हा और दुल्हन:

अपने यहां यह शायद ही देखने को मिलता है कि दुल्हन दूल्हे की बांहों में झूमती हुई दिखाई दे। जबकि वहां ऐसा कोई सामाजिक बंधन नहीं है। कई पश्चिमी देशों में शादी के दौरान सबसे पहले दूल्हा और दुल्हन ही डांस करते हैं, उसके बाद अन्य लोग डांस करने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही शादी के डांस का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद यकीनन आपके होश उड़ जायेंगे।

कर देते हैं एक दूसरे पर जादू:

दरअसल एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन सबके बीच आते हैं और अपना डांस शुरू करते हैं। शुरुआत में देखकर लगता है, जैसे वह कोई करतब दिखाने जा रहे हैं। लेकिन जब वो दोनों डांस शुरू करते हैं, तो लोगों की बोलती बंद हो जाती है। ऐसा लगता है, जैसे दोनों ने एक दूसरे पर जादू कर दिया हो।

खड़े हो जाते हैं लोगों के रोंगटे:

वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि दूल्हे और दुल्हन लोगों से घिरे हुए हैं। लोगों की फरमाइश पर वह डांस करने आते हैं। लेकिन वह डांस के साथ-साथ कुछ ऐसा करतब भी दिखाते हैं कि लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यकीन मानिये ऐसा डांस आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

वीडियो देखें:

***

Back to top button