समाचार

राहुल गांधी के नाम का क्या मतलब है? CM शिवारज ने बताया- R-रिजेक्टेड, A-एबसेंट माइंड, H-होपलेस..

देश की राजनीति में अलग अलग बयानबाजी करना बहुत ही आम बात है। यहां हर नेता एक दूसरे के ऊपर कीचड़ उछाल खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश करता है। फिर वह कांग्रेस हो, भाजपा हो या ‘आप’ सभी के ऐसे ही हाल हैं। कुछ ही दिनों में असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपना अपना प्रचार प्रसार करने में लगी हुई है। इस दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी अपनी चरम सीमा पर है।

इस बीच मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी बीते गुरुवार पलासबाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करने जा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बातों से तीर चलाए। यहां तक कि उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस और राहुल गांधी का फुल फॉर्म भी जनता को बताया।

सीएम शिवराज ने सबसे पहले प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी असम में आकार जब चाय की पत्तियां तोड़ती है तो ऐसा लगता है मानों वे किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हो। उन्होंने आगे बोला कांग्रेस में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु थे। फिर उनकी बेटी इंदिरा जी पीएम बनी। इसके बाद आए राजीव गांधी। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लाइन में खड़े हैं। यही वंशवाद है।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी का फूल फार्म भी बताया। उन्होंने कहा ‘I मतलब इररिस्पांसबिल (गैर जिम्मेदार), N मतलब नेपोटिज्म (परिवारवाद) और C मतलब करप्टेड (भ्रष्टाचार में लिप्त)।’

वहीं राहुल गांधी का फुल फार्म बताते हुए वे बोले R मतलब रिजेक्टेड, उन्हें देश ने रिजेक्ट कर दिया। A मतलब अपसेट माइंड, देश में जब भी कोई बड़ी चर्चा होती है तो राहुल गांधी भाग जाते हैं। H मतलब होपलेस, इनसे उम्मीद रखना ही बेकार है। वैसे जनता को कांग्रेस से भी कोई उम्मीद नहीं है। U मतलब यूजलेस, वे किसी काम के नहीं हैं। L मतलब लायर, वे हमेशा झूठ पे झूठ बोलते रहते हैं।

शिवराज सिंह द्वारा बताया गया राहुल गांधी और कांग्रेस का फूल नाम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे जानने के बाद बहुत से लोग कांग्रेस और राहुल गांधी के मजे ले रहे हैं। खासकर भाजपा को सपोर्ट करने वाले लोग राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया हो। सोशल मीडिया पर राजनेताओं में सबसे ज्यादा मीम राहुल गांधी पर ही बनते हैं।

Back to top button