बॉलीवुड

तलाक के 4 साल बाद अरबाज़ ने मलाइका को दिया एक खास गिफ्ट, जाने क्या था गिफ्ट के अंदर

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) एक जमाने में बॉलीवुड के फेमस कपल हुआ करते थे। दोनों ने 12 दिसंबर 1998 में शादी रचाई थी। इस शादी से इन्हें एक बेटा अरहान भी हुआ। हालांकि कई साल साथ में रहने के बाद दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ने लगी। नतिजन दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया।

तलाक के बाद मलाइका बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kpoor) के साथ रिलेशन में रहने लगी। वहीं अरबाज़ खान ने जॉर्जिया एंड्रियानी को अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया। ये सब होने के बाद भी मलाइका और अरबाज़ के आपस में काफी अच्छे रिश्ते हैं। ये एक दूसरे से नफरत नहीं करते हैं। बल्कि तलाक के बाद भी एक दूसरे को पूरा मान सम्मान देते हैं।

इसका ताजा उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला जब अरबाज़ खान ने अपनी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के घर एक खास गिफ्ट भिजवाया। इस गिफ्ट का एक वीडियो भी मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।

दरअसल इस गिफ्ट में आम का एक बक्सा था। अरबाज़ ने अपनी पूर्व पत्नी के लिए आम से भरा एक बॉक्स पहुंचाया। ऐसे में मलाइका ने इसका वीडियो बना लिया और अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर खुशी जाहीर की।

ये पहली बार है जब एक दूसरे से अलग होने के बाद इस कपल के बीच कोई गिफ्ट एक्सचेंज हुआ है। मलाइका ने इस आम के लिए अरबाज़ को शुक्रिया कहा। इन आमों को आप भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। कोरोना काल में वैसे भी लोग अधिकतर चीजें ऑनलाइन ही बुला रहे हैं।

बताते चलें कि मलाइका और अरबाज़ की शादी 19 साल तक चली। लेकिन फिर इनका तलाक हो गया। तलाक होने के पीछे की वजह अभी भी साफ नहीं है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा करती है कि मलाइका अरबाज़ की जुआँ खेलने कि लत से परेशान थी। वहीं कुछ का कहना है कि इनकी शादी में एक पॉइंट ऐसा आ गया था जब दोनों के विचार एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे थे।

फिलहाल मलाइका और अरबाज़ दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों ने अपने लिए एक नया प्यार ढूंढ लिया है। वहीं इनका बेटा अरहान अपनी मम्मी मलाइका के साथ ही रहता है। वैसे अरबाज़ भी अपने बेटे की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। वे भी कभी कभी अपने बेटे से मिलते रहते हैं।

वैसे अरबाज़ द्वारा अपनी एक्स वाइफ को गिफ्ट भेजे जाने पर आप लोगों का क्या कहना है? क्या आप कभी अपने एक्स पार्टनर को गिफ्ट भेजते हैं?

Back to top button