समाचार

देश में पाए गए कोरोना के 771 नए वेरिएंट, जो इम्‍युनिटी पर पड़ रहे हैं खासा भारी

देश में कोरोना के मामलों में एकदम से तेजी आई है और लगातार तीन दिनों से 40 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक ओर चिंताजनक बात सामने आई है। देश में कोरोना वायरस के 771 वेरिएंट (Coronavirus Variant) पाए गए हैं। जो कि इम्‍युनिटी पर भारी पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 नेशनल लैब्स का एक ग्रुप बनाया था। ये ग्रुप कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट की जांच कर रहा था। जांच में इन्होंने भारत में कोरोना वायरस के 10 हजार 787 सैंपल टेस्ट किए, जिनमें 771 अलग-अलग वेरिएंट पकड़ेगे हैं। ये सभी उन लोगों के सैंपल थे जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके आए थे या ऐसे लोगों के संपर्क में आए लोग थे। इनमें से 736 सैंपल यूके यानी ब्रिटेन कोरोना वायरस वेरिएंट वाले हैं। जबकि 34 सैंपल साउथ अफ्रीका और 1 सैंपल ब्राजील वाले कोरोना वेरिएंट का है।


जांच में पाया गया है कि दिसंबर 2020 की तुलना में अब वायरस ज्यादा म्यूटेट कर रहा है। इस म्यूटेशन से बने हुए वायरस संक्रमण तेजी से फैला रहे हैं और इन पर इम्युनिटी का असर भी कम हो रहा है। जांच के लिए भेजे गए कुल 771 सैंपल में से 20 प्रतिशत वायरस इसी तरह के म्यूटेशन वाले पाए गए हैं। आपको बता दें कि दुनिया के 16 देशों में ऐसा ही वेरिएंट पाया गए हैं।

गौरतलब है कि भारत में फरवरी महीने तक कोरोना के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब ये वायरस एकदम से फैल गया है और इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए सरकार कई सारे सख्त कदम उठा रही है और तेजी से देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है। वहीं एक अप्रेैल से अब देश में 45 से अधिक आयु वालों को भी ये वैक्सीन देना शुरू कर दी जाएगी।

Back to top button