अध्यात्म

25 मार्च आमलकी एकादशी को ये उपाय करने से होगी धन की प्राप्ति, मिलेंगे शुभ परिणाम

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल आमलकी एकादशी व्रत 25 मार्च 2021 दिन गुरुवार को रखा जाएगा। धार्मिक दृष्टि से एकादशी का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस एकादशी को आंवला एकादशी या फिर रंगभरी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा करने का विधान है।

आपको बता दें कि एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु जी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि आमलकी एकादशी पर विधि-विधान पूर्वक भगवान विष्णु जी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके साथ ही व्रत करने वाले जातक को मोक्ष की प्राप्ति होने की मान्यता है। इसके अलावा अगर इस दिन धन प्राप्ति के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे लोगों को अपने जीवन में शुभ परिणाम हासिल होते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में….

इस उपाय से धन प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, एकादशी तिथि का बहुत महत्व बताया गया है। आप एकादशी के दिन सुबह के समय जल्दी उठकर भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए। उसके पश्चात रात के समय भगवान विष्णु जी की प्रतिमा के समक्ष नौ बत्तियों का दीपक जलाकर एक और दीपक जलाएं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह दीपक पूरी रात तक जलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं और मां लक्ष्मी जी की कृपा के साथ ही लोगों को धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

इस उपाय से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

इंसान यही चाहता है कि उसके घर में किसी भी चीज की कमी ना हो। घर-परिवार के सभी लोग हमेशा सुखी पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करें। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे तो आप एकादशी तिथि के दिन सुबह के समय उठकर स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए। उसके पश्चात तुलसी की माला से मंत्र “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” का कम से कम एक माला जाप करें, आप इससे ज्यादा भी जाप कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु जी की कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

यह उपाय करने से कर्ज़ों से मिलेगी मुक्ति

अगर आपने किसी कारणवश किसी से कर्ज लिया है परंतु आप अपने कर्ज को उतार नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते आप काफी परेशान हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आप एकादशी तिथि पर यह साधारण सा उपाय करते हैं तो आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

शास्त्रों के अनुसार एकादशी तिथि को एक लोटा जल में थोड़ी-सी चीनी मिश्रित करके उस जल को पीपल के वृक्ष पर अर्पित कीजिए और शाम के समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं।

ऐसा माना जाता है कि पीपल में भगवान विष्णु जी का वास होता है। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी और आप धन का संचय होने लगेगा। इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से कर्ज से भी छुटकारा मिलता है और कार्यों में सफलता भी मिलती है।

इस उपाय से घर परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

घर परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होता रहता है या फिर परिवार के सदस्यों में आपसी संबंध ठीक नहीं है तो ऐसे में एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी की पूजा कीजिए। इसके पश्चात तुलसी की 11 परिक्रमा कीजिए। तुलसी की परिक्रमा करने के दौरान आप मंत्र “ॐ वासुदेवाय नमः” का उच्चारण करते रहें। इस उपाय को करने से घर परिवार में समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम भी बढ़ता है। घर का वातावरण सकारात्मक और शांत हो जाता है।

Back to top button