अध्यात्म

जीवन में दिखने लग जाएं ये चीजें, तो समझ लें की खुलने वाली है आपकी किस्मत

जीवन में अच्छा समय शुरू होने से पहले कई बार हमें इसके संकेत मिलने लग जाते हैं। इन संकेतों के आधार पर हम आसानी से पता लगा सकते हैं कि आने वाले समय में हमारे साथ क्या शुभ होने वाला है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही शुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें मिलने पर आप समझ लें की आपके साथ कुछ शुभ घटना भविष्य में होने वाली है और बंद किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं।

1.अगर अचानक से आपके घर के मुख्य दरवाजे के पास गौ माता आ जाए और आवाज निकालने लगे। तो समझ लें की आपकी किस्मत जागने वाली है और आपको धन प्राप्ति होने वाली है। अचानक से घर के बाहर गाय का आना लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक होता है।

2.बारिश के बीच सूरज का दिखाई देना शीघ्र धन लाभ होने से जुड़ा संकेत माना जाता है।

3. घर की खिड़की के बाहर हरियाली दिखना शुभ मान जाता है। इसके अलावा घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, तो ये धन लाभ का संकेत होता है।

4.सुबह उठने पर अगर आपको मधुर ध्वनियों जैसे मन्दिरों की घंटियां, शंख,या भजन-कीर्तन सुनाई दे। ये भी जीवन में कुछ अच्छा होने का संकेत माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मधुर ध्वनि सुनाई देने का अर्थ है कि आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलने वाला है।

5.सोलह श्रृंगार किए कोई नई नवेली दुल्हन अगर आपको रास्ते पर या कहीं भी नजर आए तो ये घर में जल्द शादी होने के संकेत से जुड़ा होता है।

6. सुबह- सुबह अचानक से श्रीफल यानी नारियल के दर्शन होने भी शुभ माना जाता है। नारियल का दिखना भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होने का संकेत होता है।

7.कोई पक्षी अगर आपके ऊपर बीट कर दे तो ये भी शुभ संकेतों में गिना जाता है और ऐसा माना जाता है कि आपका बुरा वक्त अब खत्म हो गया है।

8.कहीं जाते समय अगर बिल्ली आपका रास्ता काट दें तो इसका अर्थ है कि आपकी यात्रा अच्छी होने वाली है और जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं। वो सफल हो जाएगा।

9.सुबह दूध का दिखना शुभ होता है। अगर सुबह कोई आपके सामने दही या दूध ले जाता दिखे तो ये तरक्की होने की ओर इशारा करता है।

10.सोते समय सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखे तो ये भाग्य खुलने का संकेत होता है।

11.अगर चमगादड़ आपके घर में आए तो ये शुमार धन लाभ का संकेत होता है। इसी प्रकार से उल्लू का घर की छत पर दिखना भी शुभ माना गया है। दरअसल उल्लू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

12.कछुए अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है। इसलिए अचानक से अगर कछुआ दिख जाए तो समझ लें की आपकी किस्मत खुलने वाली है।

13. टूटता तारा दिखने पर मन में सोची गई हर बात सच हो जाती है।

14. घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची कर लें तो ये धन वृद्धि का प्रतिक होता है।

15.गलती से कपड़े उल्टे पहनना भी शुभ संकेत माना गया है और इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि जल्द ही आने वाली है। अगर रास्ते में गिरे हुए पैसे मिलना का अर्थ है कि आपका भाग्य चमकने वाला है।

16.सुबह के समय रास्ते में गन्ने का दिखाना शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है।

17.घर की सीमा पर मोर का दिखाई पड़ना और उसका पंख फैलाना शुभ किसी शुभ समाचार आने का संकेत माना गया है।

18.हाथ में खुजली होना धन प्राप्ति का संकेत दर्शता है।

19. सपने में अगर भगवान दिखाई दें तो ये सोया हुआ भाग्य खुलने की ओर इशारा करता है। इसी तरह से सपने में मंदिर या भगवान से जुड़ी कोई भी चीज दिखान भी शुभ माना गया है।

20. चलते हुए अचानक से अगर कोई फूल आपके ऊपर गिर जाए तो समझ लें की आपको नए अवसर प्रदान होने वाले हैं।

21. ब्रह्मा मुहूर्त के दौरान अगर अचानक से आपकी आंख खुल जाए तो ये भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके रोके हुए सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

22. मोर पंख का गिरा हुआ मिलना जीवन में प्यार आने का संकेत माना गया है।

23.घर में छिपकली का आना धन लाभ से होने से जोड़कर देखा जाता है।

 

Back to top button