विशेष

जानिए ऐसी जगह के बारे में जहां महिलाएं आपस में ही शादी कर लेती हैं!

पूरी दुनिया में आपको अलग अलग तरह के लोग मिलते हैं, और अलग अलग तरह की जनजातियां मिलती हैं। इसी तरह शादी को लेकर भी हर किसी की अपनी अलग परंपरा होती है। ऐसी ही एक परंपरा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जहां एक जनजाति में शादी को लेकर एक अजीब ही परंपरा है। यहां पर महिलाएं आपस में ही शादी कर लेती हैं, हम बात कर रहे हैं तंजानिया जनजाति की।

अजीब सा रिवाज –

तंजानिया जनजाति में एक बड़ा ही अजीब सा रिवाज है। उस रिवाज के अनुसार यहां पर एक महिला दूसरी महिला से विवाह कर लेती है। विवाह के बाद दोनों महिला एक विवाहित जोड़े की तरह रहती हैं। लेकिन आपस में शारीरिक संबंध नहीं बनाती हैं। इसके बाद इन महिलाओं की जो पहले शादी हुई होती है, उससे पैदा हुए बच्चे को यह दोनों पालती हैं, और पहली शादी लाजमी सी बात है मर्द के साथ होती है। इस जनजाति में महिलाओं की शादी मर्द के साथ सिर्फ एक बच्चा पैदा करने के लिए होती है।

पसंद के किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती हैं :

इस जनजाति में युवा महिलाओं को यह अधिकार दिया जाता है कि वह अपनी पसंद के किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती हैं, ताकि उन्हें एक बच्चा मिल सके। और जो महिलाएं यहां विधवा होती हैं वह भी अपने हिसाब से साथी चुनती हैं और एक बच्चा पैदा करके उन को संभालती हैं।

वैसे विधवा औरतों के लिए भी यह परंपरा एक जैसी इसलिए रखी गई है क्योंकि अगर उनको कोई बच्चा नहीं है, तो उनकी पूरी संपत्ति उस विधवा औरत को नहीं मिल सकती। इसलिए उसे एक बच्चे की जरूरत होती है उस संपत्ति को वापस पाने के लिए भी विधवा औरतें अपनी पसंद के आदमी के साथ विवाह करके एक बच्चा हासिल कर संपत्ति पा सकती हैं।

Back to top button