अध्यात्म

पैसों की समस्या तुरंत खत्म करता है ये खास पौधा, जाने इसे घर में लगाने का तरीका

पैसा आज के समय में हर किसी के लिए मायने रखता है। लेकिन कई बार मेहनत और टेलेंट के बावजूद ये आपको नहीं मिल पाता है। ऐसा आपकी बुरी किस्मत के चलते होता है। इस समस्या का समाधान ज्योतिष शास्त्र में आपको देखने को मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र में धन संबंधी समस्या से निजात पाने के कई उपाय बताए गए हैं। इसमें कुछ खास तरह के पौधों को घर में रखना भी शामिल हैं।

ऐसे में आज हम आपको मयूरपंखी का पौधा घर लगाने के लाभ बताने जा रहे हैं। मोर के पंखों के समान दिखने वाला यह पौधा पैसों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे यदि घर में लगा दिया जाए तो कई तरह के फायदे देखने को मिलते हैं। तो चलिए इस पौधे से जुड़े फायदे और नियम विस्तार से जानते हैं।

1. जब भी मयूरपंखी का पौधा लगाएं तो हमेशा जोड़े से ही लगाएं। जब इन्हें जोड़े में यानि दो पौधों को एक साथ लगाया जाता है तब ही इसका लाभ देखने को मिलता है।

2. मयूरपंखी के पौधे को आप इनडोर प्लांट के रूप में या घर के गार्डन में दोनों ही जगह लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप सजावटी पौधे की तरह घर की सज्जा बढ़ाने में भी कर सकते हैं।

3. घर के अंदर मयूरपंखी का पौधा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसे ऐसी जगह लगाए जहां पर्याप्त धूप आती है।

4. यदि आप इस मयूरपंखी के पौधे को अपने घर के बाहर लगा रहे हैं तो कोशिश करें कि इसे घर के मैन दरवाजे के सामने ही लगाएं। इससे आपके घर ज्यादा और अच्छा पैसा आएगा।

5. यदि आपके घर धन से जुड़ी समस्या हरदम रहती है और पैसा घर में टिकता नहीं है तो मयूरपंखी का पौधा लगाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसे लगाने से आपके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आ जाएगा। घर में पैसा आने के कई नए रास्ते खुल जाएंगे।

6. यदि आपके घर में रखा मयूरपंखी का पौधा सूख जाए तो उसे अपने पास न रखें। इस सूखे पौधे को तुरंत निकाल दें और उसकी जगह कोई दूसरा पौधा लगाएं।

7. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि मयूरपंखी के पौधे के पास भूलकर भी धूप-दीप न लगाएं। इसका पौधे पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

8. राहु की दशा से परेशान लोग भी मयूरपंखी के पौधे को लगा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलती है। राहु से होने वाली पीड़ा कम हो जाती है।

आशा करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button