राशिफल

Rashifal 22 March: भोलनाथ आज इन 8 राशि वालों के जीवन में लायेंगे खुशियां, सभी प्रयास सफल रहेंगे

हम आपको सोमवार 22 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं‌। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी। व्यवसाय में नए लोगों को कुछ मानदंडों को समझने में कठिन समय होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कुछ विशेष पकाने की कोशिश कर सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं।  आप अपने भाई-बहनों के साथ कुछ नया प्लान कर सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा‌। अगर ऑफिस में आप गुप्त रूप से होने वाले कामों में सक्रिय रहते हैं, तो आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज खुशी बढ़ेगी और चाहत परवान चढ़ेगी। किसी मित्र का सहयोग और किसी प्रतिद्वंदी कि समर्थन आनंद देगा। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके करियर कारोबार में गति आएगी। दिनचर्या में बदलाव आने से आपको अपना कार्य पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका प्रिय रिश्ते में दूरी बनाए रखेगा जिससे आप असुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है।‌ प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

धार्मिकता और ईश्वर में आस्था बढ़ेंगी। विश्व कल्याण का भाव रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने सहकर्मियों के साथ एक सही समझ बनाए रखेंगे। आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें। आप अपने भाई-बहनों की भलाई के लिए चिंतित रह सकते हैं। आप कहीं अटक सकते हैं जो आपके प्रिय के साथ संघर्ष का कारण होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। सरकारी अफसरों के सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपको तरक्की के मार्ग पर ले जा सकते हैं। आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आप अपने प्रतिद्वंद्वी की मूर्खता के कारण लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने सभी कार्य पूरे करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर परिवार में किसी की सेहत के चलते आप बहुत ज्यादा परेशान दिख सकते हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य सुख में बढ़ेगा। अल्प प्रयास से आमदनी में वृद्धि होगी। आने वाले समय में अपने जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम पर चीजें थोड़ी अजीब हो सकती हैं। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें। लवमेटस फ़ोन पर देर तक बात करेंगे, साथ ही एक दुसरे पर विश्वास और बढ़ेगा। करियर और पढ़ाई में आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना होगा। नए वाहन को लेकर सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। मेहनत अधिक करनी होगी। काम के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप सावधानी व सतर्कता से व्यापार अनुबंध करें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कुछ अच्छी खबर प्राप्त कर सकते है। आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। शाम तक कोई खुशखबरी मिलने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा।

आपने Rashifal 22 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महाभारत के अनुसार इन 3 लोगों से भूलकर भी न करें दोस्ती, अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं आप

Back to top button