अध्यात्म

अपनी राशि अनुसार इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन की पूजा, मिलेगा विशेष लाभ

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा। आपको बता दें कि होली का दहन अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार होलिका दहन पर कुछ विशेष उपाय करता है तो इससे लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शुभ मुहूर्त पर आप अपनी राशि अनुसार कौन से उपाय करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा 2021

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 28 मार्च 2021 को 03 बजकर 27 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को 00:17 बजे तक

होलिका दहन 2021

होलिका दहन मुहूर्त: 18 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक

अवधि: 02 घंटे 20 मिनट

होली 2021

भद्रा पूंछ: 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 16 मिनट तक

भद्रा मुख – 11 बजकर 16 मिनट से 13:00 बजे तक

होलिका दहन पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है वह होलिका दहन पर खैर या खादिर की लकड़ी चढ़ाएं।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है वह होलिका दहन में गूलर की लकड़ी अर्पित करें।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है वह होलिका दहन में अपामार्ग की लकड़ी चढ़ाएं।

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क राशि है वह लोग होलिका दहन में पलाश की लकड़ी चढ़ाएं।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है उन लोगों को होलिका दहन में मदार की लकड़ी चढ़ाना लाभदायक होता है।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है उन लोगों को होलिका दहन में अपामार्ग की लकड़ी अर्पित करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि

जिन लोगों की तुला राशि है उनको होली का में गूलर की लकड़ी डालना चाहिए। इससे आपको अपने जीवन में शुभ लाभ की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उन लोगों को होलिका दहन में खैर या खादिर की लकड़ी अर्पित करना चाहिए। इससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

जिन लोगों की धनु राशि है वह होलिका दहन में पीपल के पेड़ की लकड़ी अर्पित करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

जिन लोगों की मकर राशि है उन लोगों को होलिका दहन में शमी की लकड़ी अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आपको अपने जीवन में विशेष फल की प्राप्ति होती है।

कुंभ राशि

जिन लोगों की कुंभ राशि है उन लोगों को होलिका दहन में शमी की लकड़ी अर्पित करनी चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि

जिन लोगों की मीन राशि है उनको होलिका दहन में पीपल की लकड़ी अर्पित करनी चाहिए। यह फलदाई मानी जाती है।

उपरोक्त आपको किस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन की पूजा करें और होलिका दहन में आप अपनी राशि अनुसार कौन से उपाय करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी दी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। अगर कोई व्यक्ति इन उपायों को अपनाता है तो इससे कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप इस लेख को अन्य लोगों में भी शेयर कर सकते हैं।

Back to top button