अध्यात्म

सपने में भगवान दिखने से जुड़े होते हैं ये संकेत, इन्हें भूलकर भी न करें अनदेखा..

 

हम लोगों को जो सपने आते हैं, उनका नाता हमारे जीवन में हो रही घटनाओं से जुड़ा हुआ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखने वाली चीजें कई बार भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी देती हैं। इसलिए जब भी आपको कोई सपना आए तो उसे आप अनदेखा न करें और उस सपने का क्या अर्थ है ये समझने की कोशिश करें। सपनों में आने वाली चीजें हमें क्या संकेत देती हैं, इसकी जानकारी कम ही लोगों को होती हैं। जिसकी वजह से कई लोग सपनों का अर्थ नहीं समझ पाते हैं।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में दिखने वाली चीजों का ताल्लुक किसी न किसी चीज से होता है। जैसे सपने में अगर हवाई जहाज दिखे, तो ये किसी यात्रा संकेत माना जाता है। सपने में गाय का दिखना शुभ संकेत देता है और इस अर्थ जीवन में खुशियां आने से जुड़ा होता है। इसी तह से कई बार लोगों को भगवान से जुड़े सपने भी आते हैं, जिनका अर्थ इस प्रकार से होता है।

जिन लोगों को सपने में भगवान दिखाई देते हैं, उसका मतलब होता है कि उनपर भगवान की कृपा बनीं हुई होती है। भगवान दिखने के साथ अगर सपने में रोशनी भी दिखाई दे तो समझ लें कि मुश्किल समय गुजरने वाला है और ये अच्छे समय का संकेत हैं। भगवान इसके माध्यम से आपको ये बताना चाहते हैं कि आपके जीवन में अच्छा समय शुरू होने वाला है, आप बस आशा की किरण न खोएं।

कई बार हम लोग जीवन से निराश हो जाते हैं और हमें समझ नहीं आता है कि हम जो कर रहे हैं वो सही है कि नहीं। ऐसी स्थिति में अगर आपको सपने में भगवान दिखाई दें। तो समझ ले की भगवान आपके साथ हैं और वो आपको भक्ति की राह पर चलने का संकते दे रहे हैं। सपने में ईश्वर का आना मार्ग दिखाने का एक संकेत हो सकता है।

भगवान के सपने में आने से अलग-अलग अर्थ जुड़े होते हैं और भगवान के दिखने का अर्थ क्या है, ये इस पर भी निर्भर करता है कि आप भगवान को कहां देखते हैं। अगर आपको कई मंदिर दिखाई देता है जिसमें भगवान की मूर्ति है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में अच्छा समय चल रहा है। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ बना हुआ है।

अगर आप अपने ऑफिस या स्कूल में भगवान को देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको अपने जीवन तरक्की मिलने वाली है। आप बस मेहनत मन लगाकर करते रहें। भगवान आपके साथ हैं।

अगर आपको सपने में भगवान कोई सलाह दे रहे हैं तो इसका अर्थ है कि वो आप से कहना चाहते हैं कि आप अपने दिल की बात को सुनें और जो आपको सही लगता है वो आप करें।

सपने में भगवान का आना हमेशा सकारात्मक संकेत नहीं होता है। अगर सपने में भगवान किसी चीज को आपको करने से रोक रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप कुछ गलत कर रहे हैं। जो कि आपको आगे जाकर नुकसान दे सकता है।

जरूर नहीं है कि सपने में आपको भगवान ही दिखाई दें। कई बार सपने में भगवान से जुड़ी चीजें भी दिखाई देती हैं। सपने में शंक का दिखना शुभ माना जाता है। इसी प्रकार से अगर सपने में ज्योति जलती दिखे तो ये जीवन में उजाला आने का संकेत होता है।

जिन लोगों को सपने में मां लक्ष्मी दिखती हैं, उन लोगों को धन लाभ होता है और मां घर में वास कर लेती हैं। इसी प्रकार से कमल का फूल सपने में दिखना भी आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत माना जाता है। दरअसल कमला का फूल मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं सपने में अगर मां लक्ष्मी नाराज दिखें या सही से ना दिखें, तो इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

सपने में गणेश भगवान का आना किसी शुभ कार्य होने का संकेत माना गया है। इसका अर्थ ये भी होता है कि आपकी जल्द शादी होने वाली है।

सपने में भोजन दिखने का अर्थ होता है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा आप पर बनीं हुई है और घर में अनाज की कमी कभी नहीं होगी। वहीं अनाज अगर गिरता हुआ दिखें तो ये अच्छा संकेत नहीं होता है।

सपने में काली चीज का दिखना शनि ग्रह से जुड़ा संकेत देता है। अगर आप किसी को काली चीज दान कर रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके ऊपर शनि ग्रह मेहरबान है। वहीं अगर कोई आपको काली चीज दे तो ये साढ़े साती शुरू होने का संकेत माना गया है।

Back to top button