बॉलीवुड

भोजपुरी हीरोइन बनने आई लड़की, ऑटो ड्राइवर से बनाने लगी संबंध, जाने फिर क्या हुआ..

उत्तर प्रदेश के काशी ‘वाराणसी’ (Varanasi) में रहने वाली एक लड़की ने भोजपुरी सिनेमा (bhojpuri cinema) की अभिनेत्री बनने का सपना देखा। इस सपने को पूरा करने के लिए वह बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) गई। लेकिन इस शहर में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि पलभर में सारे सपने चूर-चूर हो गए। लड़की यहां आई तो एक्ट्रेस बनने थी, लेकिन गर्भवती हो गई।

दरअसल लड़की जब वाराणसी से पटना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन बनने आई तो इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर के चक्कर में फंस गई। इस ऑटो चालक ने लड़की को अपने जूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी के नाम पर वह लड़की से कई बार शारीरिक संबंध बनाने लगा। ऐसे में लड़की गर्भवती भी हो गई। लेकिन उस ऑटो वाले ने बच्चे को अपनाने की बजाय लड़की का गर्भपात करवा दिया।

हद तो तब हो गई जब वह लड़की को अब पहचानने से भी इनकार कर रहा है। ऐसे में दुखी लड़की ने  फुलवारीशरीफ थाना में जाकर उक्त ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह भोजपुरी अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसलिए वाराणसी से आकार पटना के बोचाचक में रहने लगी।

यहां उसकी मुलाकात एक ऑटो ड्राइवर से हुई। इस ऑटो ड्राइवर ने युवती को शादी के सपने दिखाए और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। इसके बाद जब युवती पेट से हो गई तो उसने उसका गर्भपात करवा दिया और अब पहचान तक नहीं रहा है। पीड़ित युवती अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

एक अभिनेत्री बनने आई लड़की के शारीरिक शोषण होने की बात कोई नई नहीं है। इस तरह के मामले हम पहले भी सुन चुके हैं। आमतौर पर इंडस्ट्री के कुछ लोग नई नई लड़कियों को फिल्म में ऑफर देने के बदले उनके साथ शारीरिक मिलाप करने की मांग रखते हैं। हालांकि इस केस में मामला थोड़ा अलग है। यहां लड़की एक ऑटो चालक के प्रेम में पड़कर उससे संबंध बनाने लगती है। हालांकि बाद में उसे शादी के नाम पर सिर्फ धोखा ही मिलता है।

ये घटना उन सभी लड़कियों के लिए सबक है जो आँख मूंदकर किसी भी अंजान शख्स पर भरोसा कर लेती है। प्यार में इमोशनल हो जाने के बाद वह कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। लड़के बस इसी का फायदा उठाते हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button