अध्यात्म

जानिए सपने में खुद को जलते या सुसाइड करते हुए देखने का मतलब, सच्चाई आपको हिला देगी

सपने देखना एक सामान्य चीज होती है। लेकिन इसकी गहराई में जाओ तो इसमें बहुत कुछ छिपा होता है। कहते हैं कि आप सपने में जो कुछ भी देखते हैं उसका कनेक्शन भविष्य में होने वाली घटनाओं से जुड़ा होता है। सपने में दिखने वाली चीजें अक्सर हमे कुछ संकेत देती है। इससे हमे आने वाले समय की शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पहले से ही पता चल जाता है।

ऐसे में आज हम आपको आत्महत्या और अन्य चीजों से जुड़े सपनों का मतलब बताने जा रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में खुद को कुछ खास चीजें करते हुए देख लें तो ये किसी विशेष बात का संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने से आपको अच्छा या बुरा फल मिलता है। तो चलिए इस बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

1. यदि आप सपने में खुद को आत्महत्या करता हुआ देख लें तो घबराए नहीं। इसका मतलब है कि आपको भविष्य में कोई शुभ और सुखद समाचार मिलने वाला है। इसके साथ ही ये आपकी अच्छी सेहत का भी संकेत होता है।

2. सपने में यदि आप किसी दुसरे शख्स को आत्महत्या करता देख लें तो ये अच्छा संकेत नहीं होता है। इसका मतलब है कि आपकी मानसिक चिंता में बढ़ोत्तरी होने वाली है।

3. यदि सपने में आप किसी महिला को खुदखुशी करता हुआ देख लें तो इसका मतलब है कि आपकी उम्र लंबी होगी। ये आपके दीर्घायु होने का संकेत होता है।

4. सपने में खुद को ऑफिस का बॉस बनते हुए देखना शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है भविष्य में आपकी तरक्की होने वाली है।

5. सपने में आप जिस ऑफिस में काम करते हैं, उसी में खुद को बड़े पद पर देखना बुरा संकेत होता है। इसका मतलब है आपकी नौकरी जा सकती है।

6. सपने में खुद के शरीर में आग लगते हुए देखना या आसन, सोने का बिस्तर, पालकी, गाड़ी, मकान इत्यादि चीजें देखना अच्छा संकेत है। इसका मतलब है आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है।

7. सपने में खुद का ऑपरेशन होता देखना अच्छा संकेत है। इसका मतलब है आपकी सभी चिंताओं का खात्मा होने वाला है।

8. सपने में खुद को ऑफिस के अंदर क्लर्क की जॉब करता देखना बुरा संकेत है। इसका मतलब है आपका बुरा समय आने वाला है।

9. सपने में खुद को नए ऑफिस का उदघाटन करते हुए देखना अच्छी बात है। इसका अर्थ है आपके बिजनेस में प्रगति होगी।

10. सपने में किसी रोगी या मरीज को देख लें तो ये अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि वह बीमार व्यक्ति जल्द ठीक हो जाएगा।

Back to top button