समाचार

फेरे से पहले दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम, दोनों पक्षों के बीच हो गई जमकर हाथापाई फिर..

झारखंड में एक दुल्हन ने जब अपने होने वाले पति को देखा तो तुरंत शादी के लिए मना कर दिया। जिसके बाद बारात और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच काफी लड़ाई हो गई। ये मामला राज्य के बेतिया का है। जानकारी के अनुसार दूल्हे को देखते ही दुल्हन मंडप से भाग गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। जिससे दूल्हा और उसके परिवार वाले काफी नाराज हो गए और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

दुल्हन के परिवार वालों का आरोप है कि उनके साथ धोखा किया गया है। उनको फोटो किसी ओर की दिखाई थी। वहीं शादी के समय दूल्हा बदल गया। जिसके कारण उन्होंने ये विवाह नहीं किया। ये घटना नौतन थाना क्षेत्र की शंकहिया माई स्थान की है। यहां बगही मुशही के युवक की शादी तध्वानंदपुर की लड़की के साथ तय की गई थी। तय किए गए समय के अनुसार बारात लड़की के गांव में पहुंची थी। वहीं मंडप में जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया की जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी ये दूल्हा वह नहीं है। Whatsapp पर अलग ही तस्वीर भेजी गई थी।


वहीं लड़की ने जब शादी से इनकार किया तो दोनों पक्षों ने पहले उसे खूब मनाया। लेकिन लड़की नहीं मानी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई और इस बीच लड़की मौके से फरार हो गई। जमकर मारपीट होने के बाद बारात भी वापस अपने गांव चले गई।

लड़की बैरिया थाना के तद्यवानंदपुर की रहने वाली है और इसकी शादी बगही मुसही टोला के युवक से होनी थी। शादी सनकहिया माई स्थान पर होने वाली थी। बारात के आने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंची थी। लेकिन शादी के लिए जब मंडप में दुल्हा पहुंचा तो उसे देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। सनकहिया माई स्थान मंदिर के पुजारी अनुरूद्ध पांडेय ने इस पूरी घटना के बारे में कहा कि दूल्हा को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार किया। परिजनों के समझाने पर भी वो नहीं मानी। जबकि लड़की के पिता वीरेंद्र चौधरी ने कहा, ‘मेरे लड़की को लड़का पसंद नहीं आने पर लड़की मंडप छोड़ कर चली गई।’

दुल्हा अनील कुमार चौधरी के पिता नथु चौधरी ने कहा कि सभी रिश्तेदारों के साथ शंकहीया माई स्थान पर शादी के लिए आए। लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। फोटो हमने Whatsapp पर दिखाई थी।

Back to top button