अध्यात्म

14 मार्च से शुरू हो रहा है खरमास, इन राशियों के लोगों का चमक जाएगा भाग्य

14 मार्च को मीन संक्रांति है और इस दिन सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है और सूर्य देव जब बृहस्पति की राशि में आते हैं तो खरमास लग जाता है। यानी 14 मार्च से 14 अप्रैल 2021 तक खरमास रहेगा। इस दौरान मांगलिक कार्यों नहीं किए जाते हैं। वहीं इस सूर्य देव के मीन राशि में आने से कुछ राशियों के जातकों का भाग्य पूरी तरह से बदल जाएगा और किस्मत चमक जाएगी।

इन राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का भाग्य 14 मार्च के बाद से पूरी तरह से बदल जाएगा और इस राशि के लोगों को कार्य-व्यापार में उन्नति मिलेगी। जो लोग विदेशी में रहना चाहते हैं, वो इस समय आवेदन दे सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और रूके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। धन लाभ का योग भी बन रहा है और जो कार्य आप शुरू करेंगे उसमें केवल सफलता ही मिलेगी।

तुला राशि

परिस्थितियां इस राशि के लोगों के अनुकूल ही बनीं रहेगी। धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के लोगों के साथ प्यार बढ़ेगा और तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे। विवाह होने का योग भी बन रहा है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी खरमास अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रूका हुआ धन वापस मिल जाएगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यों में अच्छी सफलता हासिल करने का योग भी बन रहा है। व्यापारियों के लिए ये समय उत्तम रहेगा।

मकर राशि

सूर्य के इस गोचर से मकर राशि वालों को केवल लाभ ही मिलेगा। इस राशि के लोगों को नई नौकरी लग सकती है। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा का योग भी बन रहा है। सोचा हुआ कार्य पूर्ण हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

सूर्य इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का ये गोचर शुभ साबित होने वाला है। जो कार्य सोचे हैं वो पूरे हो जाएंगे। धन लाभ का योग भी बन रहा है। सेहत सही बनीं रहेगी। पराक्रम और शौर्य में होगी वृद्धि।

Back to top button