समाचार

पहले पति को दिखाई पॉर्न, फिर कुर्सी पर बनाए संबंध और अंत में किया ऐसा काम की चौंक जाएंगे

प्यार में मिला धोखा सहने की ताकत हर किसी में नहीं होती है। खासकर जब एक बीवी को उसका पति धोखा देता है तो उसके लिए यह बहुत बड़ा दुख होता है। ऐसे में वह बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अब महाराष्ट्र के नागपुर का यह हैरान कर देने वाला मामला ही ले लीजिए। यहां एक महिला ने अपने पति को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उसकी बेवफाई से नाराज थी।

हैरत की बात ये थी कि ये शख्स की 5वीं पत्नी थी। इस आरोपी पत्नी की उम्र 30 वर्ष जबकि मृतक पति की उम्र 65 साल बताई जा रही है। पत्नी ने फिल्मी स्टाइल में पति की हत्या की। पहले उसे पति को पॉर्न दिखाई। फिर कुर्सी पर उसे बैठाया। रस्सी से उसके हाथ बांधे। यहां तक की शारीरिक संबंध भी बनाए। और फिर चाकू से गले पर वार कर जान ले ली।

घटना को अंजाम देने के बाद महिला वहां से भाग गई। बाद में जब पुलिस ने मौत के सिलसिले में जांच की तो पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो महिला ने गोलमोल बातें कर पुलिस को उलझाने की कोशिश की। लेकिन फिर पुलिस की सख्ती देख अपना जुर्म कबुल लिया।

पति को मारने के पीछे की वजह उजागर करते हुए महिला ने बताया कि उसके पति का किसी से अफेयर चल रहा था। इसके चलते दोनों अलग होने वाले थे। महिला और मृतक पति का एक तीन महीने का बच्चा भी है। महिला का नाम स्वाती जबकि पति का लक्ष्मण बताया जा रहा है।

लक्ष्मण रिटायर हो चुका था। पेंशन से उसका घर चलता था। इस पेंशन के पेशे को लेकर ही पति पत्नी के बीच कुछ पारिवारिक कलह भी चल रहा था। बस इन सब बातों से तंग आकार स्वाती ने 8 मार्च को लक्ष्मण को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी ने नहीं सोचा था कि एक महिला अपने पति को बेवफाई की ऐसी खौफनाक सजा देगी।

शादी के बाद पत्नी को धोखा देना अच्छी बात नहीं होती है। यदि आप शादी से खुश नहीं है तो पहले पार्टनर को तलाक दीजिए और उसके बाद जो मर्जी चाहे करिए। हालांकि किसी की बेवफाई के बदले उसका कत्ल कर देना भी ठीक नहीं है। आप कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Back to top button