समाचार

रात में पति ने कर दिया ऐसा काम की सीधे थाने पहुंच गई पत्नी, पुलिस से कहा- अब बर्दाश्त नहीं होता

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। केस दर्ज करवाने वाली महिला ने अपने पति पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। जिन्हें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। ये मामला गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन भी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सहजनवां इलाके के एक गांव की महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे तंग किया करता था। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया गया और इस दौरान मारपीट भी की। महिला के अनुसार शादी के बाद से ही उसके साथ ये सब हो रहा था। उसे पहले लगा की वक्त के साथ सब सही हो जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता चला उसके पति ने उसे ओर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

वहीं बुधवार की रात को महिला के पति ने उसके साथ घिनौनी हरकत कर दी। जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। आपको बात दें कि कुछ दिनों पहले ही इसी तरह से एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। गोरखपुर की इस महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उसपर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया था। महिला ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज करते हुए पुलिस को बताया कि उसके साथ धोखे से शादी की गई है। सुहागरात के दिन ही उसे अपने पति की शारीरिक कमजोरी का पता चला। जिसके कारण उसने केस दर्ज करवाया।

Back to top button