रिलेशनशिप्स

लड़की को ऐसे गले लगाओगे तो खुश हो जाएगी, मना करने या दूर जाने की बजाय पास आएगी

गले लगाना यानि हग करना बहुत ही शानदार फिलिंग होती है। हर लड़की चाहती है कि उसका प्रेमी उसे प्यार से गले लगाए। आप ने भी कभी न कभी किसी को गले लगाया ही होगा। गर्लफ्रेंड को न सही लेकिन किसी और को तो लगाया ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हग करने का मतलब सिर्फ गले मिलना ही नहीं होता है। इसका भी एक सही तरीका होता है। यदि सही ढंग से किसी को हग किया जाए तो वह खुश हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको गले मिलने का सह तरीका बताने जा रहे हैं।

1. किसी भी लड़की को देखते से ही गले मिलने की गलती न करें। पहले लड़की से बातचीत करें। आप उसे समझे, उसे आपको समझने दें और फिर जब आपको लगे कि ये दोनों के करीब आने का सही मौका है तभी लड़की को गले लगाएं। इस काम में जल्दबाजी न करें। सबकुछ आराम से और पूरी प्लानिंग के साथ करें।

2. किसी भी लड़की को गले लगाते समय उसकी मर्जी बहुत मायने रखती है। यदि लड़की आपको गले लगाने को रेडी हो तभी उसे हग करने की कोशिश करें। इसके लिए आपको लड़की की बॉडी लैंग्वेज पढ़ना होगी। लड़की आपसे बात करते समय कैसी खड़ी रहती है, आपके साथ कितना कंफर्टेबल फिल करती है, बात करते समय आपको छूती है या दूर ही रहती है, बातचीत के दौरान आपकी तरफ लगातार देखती है या नहीं। यदि आपको लड़की की तरफ से पॉजिटिव सिग्नल मिले तो उसे हग कर लें, वहीं वह आप में दिलचस्पी न दिखाएं तो हग न करें।

3. यदि आप लड़की की बॉडी लैंग्वेज समझने में कमजोर हैं तो डायरेक्ट पूछ भी सकते हैं। जैसे ‘यदि तुम बुरा न मानो तो क्या हम गले मिल सकते हैं?’ यदि लड़की हाँ बोल दे तो गले लग जाएं। वहीं लड़की क्लियर ना बोल दें तो दूर हर जाएं। फिर उसे गले लगाने की जिद न करें। वहीं लड़की कन्फ्यूज दिखे तो उसे थोड़ा समय दें। हग करने का कोई और दिन चुने।

4. आप कितनी देर गले मिलते हैं ये भी बहुत मायने रखता है। जैसे जब किसी से हाय या बाय बोलें तब दो – चार सेकंड का हग भी पर्याप्त होता है। इसमें भी किसी रिश्तेदार से मिले तो हग थोड़ा लंबा हो जाता है। यदि लड़की को पहली बार हग कर रहे हैं तो इसकी अवधि लड़की के सहज स्तर पर निर्भर करती है। यदि उसे आपको हग कर अच्छा लग रहा है तो आप ज्यादा देर तक कर सकते हैं। लेकिन वह असहज महसूस करने लगे तो हग करना छोड़ दें। वहीं कोई अहम फिलिंग शो कर रहे हैं तो टाइट और लंबा हग होना चाहिए।

5. हग को एंड करने का तरीका भी थोड़ा क्यूट होना चाहिए। जैसे हग खत्म करते ही अंत में लड़की के माथे पर चूम दें। या उसका आहाथ थाम कर प्यार से बोले कि तुमसे गले मिलकर अच्छा लगा।

Back to top button