राशिफल

आज बन रहा वरीयान नामक योग, इन राशियों को कार्यों में निश्चित मिलेगी सफलता, मेहनत लाएगी रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से आकाश मंडल में कई योगो का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी विपरीत चाल मनुष्य के जीवन में बहुत सी परेशानियां खड़ी कर देती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर वरीयान नामक शुभ योग बना रहे हैं, जिसका सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वाले लोगों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं वरीयान योग की वजह से किन राशियों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से बिजनेस में भारी लाभ मिलने की संभावना है। आप कोई नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। रिश्तो में मजबूती आएगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप जिस कार्य में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों की किस्मत बुलंद रहेगी। शुभ योग की वजह से कार्यों में निश्चित सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों की भलाई कर सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। शुभ योग की वजह से नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। कैरियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूरे कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय सकारात्मक रहेगा। शुभ योग की वजह से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कैरियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव अच्छा रहेगा। धन की स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में सीनियर के विचारों पर अमल करने से आपको लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। सफलता के कई मौके हाथ लग सकते हैं। काम में आपका मन लगेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निराशा हाथ लग सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी मित्र की सलाह भविष्य के लिए मददगार साबित हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार थोड़ा अधिक हो सकता है, जिसके कारण शारीरिक थकान और मानसिक तनाव महसूस करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। किसी भी काम में आप दूसरों से ज्यादा उम्मीद ना करें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। किसी भी यात्रा के दौरान काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि सामान चोरी या गुम होने की आशंका बन रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। अचानक कई नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा। बच्चों की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा। कारोबार में मिलाजुला फायदा प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। आप जल्दीबाजी में कोई भी काम ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि घाटा होने की आशंका नजर आ रही है। मामूली गलतियों को नजरअंदाज मत कीजिए। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बेरोजगारों को कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आपका भी चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे को समझने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होगा। जीवनसाथी के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि सुधर सकती है। आप अपने मेहनत के बल पर अच्छा खासा मुकाम हासिल करेंगे। बाहर के खानपान से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। कपड़ों के व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। अधिकारी वर्ग से थोड़ा तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। सहयोगियों से सहयोग में कमी आ सकती है। आप अपने जरूरी दस्तावेज संभाल कर रखें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। खर्चों पर काबू रखिए।

Back to top button