अध्यात्म

11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन बुध ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 2 राशि का चमक जाएगा भाग्य

इस साल महाशिवरात्रि पर्व 11 मार्च को आ रहा है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि जो लोग महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं व पूजा करते हैं, उनकी हर कामना को भोलेनाथ पूरा कर देते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर शिव योग बन रहा है। जिसके कारण ये पर्व ओर खास होने वाला है। साथ में ही इस बार बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव महाशिवरात्रि पर अपनी राशि भी बदलने वाले हैं। जिससे की कई सारी राशियों पर असर पड़ेगा।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार बुध देव मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए ये शुभ होगा तो किसी को अशुभ फल मिल सकता है।

जानें क्या पड़ेगा असर –

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध का ये गोचर शुभ साबित होगा और इस राशि से नाता रखने वाले लोगों का आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। ये गोचर विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अनुकूल बना रहेगा। इस राशि के लोग बस किसी से लड़ाई न करें और सोच समझकर ही कोई भी फैसला लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो कार्य सोचा होगा वो पूर्ण हो जाएगा। जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यानी ये गोचर शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का ये गोचर अनुकूल फल देगा। इस राशि के लोगों के भाग्य में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग भी बन रहा है। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनेंगे और मन का सोचा सच हो जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए ये गोचर शुभ साबित नहीं होगा। इस राशि के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए सेहत को लेकर सावधान रहें। साथ में ही परिवार के साथ किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। आर्थिक तंगी का सामना भी कर्क राशि के लोगों को करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ प्यार बढ़ेगा। जिन जातकों की शादी होने में दिक्कत हो रही है। उनका विवाह जल्द हो जाएगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएंगे। संतान संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिल जाएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए भी ये गोचर लाभकारी होगा। इस अवधि में स्वास्थ्य सही रहेगा और पुराने रोग सही हो जाएंगे। कन्या राशि के लोग शत्रुओं से सतर्क रहें और  सोच-समझकर काम करें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के जीवन में सुख-शांति बनेंगी। नौकरी में लाभ होगा। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं, तो ये अवसर अनुकूल है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ होगा। अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से संबंध और अच्छे बनेंगे। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं। तो सावधान रहें और हो सके तो ये यात्रा टाल दें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को भी बुध के गोचर से लाभ मिलेगा। भाई-बहन से प्यार के संबंध मजबूत होंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए ये समय उत्तम है। जो निर्णय लेंगे उसी में पूर्णरूप से सफलता मिलेगी। दान पुण्य का कार्य करने से उसका फल जरूर हासिल होगा। ।

मकर राशि

आर्थिक लाभ होगा। हर कार्य में विजय प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। बस सोच समझ कर ही फैसला लें और सभी के साथ प्रेम से बात करें। नया वाहन खरीदने के लिए भी ये समय उत्तम है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। संतान की ओर से भी परेशानी खत्म हो जाएगी। नए नौकरी लगने के भी अवसर बन रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लिए ये गोचर मिला जुला रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन आर्थिक फैसले सोच समझ कर ही लें। कोर्ट कचहरी जाने से बचें और हो सके तो कोर्ट के बाहर ही मामले को सुलझा लें।

Back to top button