अध्यात्म

बेहद दुर्लभ होता है काले रंग का शनि शंख, इसके फायदें जान रह जाएंगे हैरान

शंख का हिन्दू धर्म में काफी महत्व होता है। पूजा पाठ में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। शंख भी कई प्रकार के होते हैं। अलग अलग शंखों के भिन्न भिन्न फायदें और उपयोग होते हैं। आज हम आपको शनि शंख के बारे में बताने जा रहे हैं। ये आपको कई अलग अलग आकारों में मिल जाएंगे, हालांकि इनका मिलना बहुत दुर्लभ होता है।

शनि शंख में अनेक कांटेदार धारियां होती है और ये काले रंग का होता है। ये कच्छप शंख की श्रेणी में आता है। आमतौर पर इस शंख का इस्तेमाल शनिदेव को खुश करने के लिए किया जाता है। वैसे शनि शंख के और भी कई लाभ होते हैं जो इस प्रकार है –

1. यदि आपकी जन्मकुंडली में शनि से जुड़ा कोई भी दोष है तो आप उसे शनि शंख की सहायता से दूर कर सकते हैं। ये शंख अपने पूजा स्थल में रखने से और इसकी नियमित पूजा पाठ करने से शनिदेव की कृपया बरसती है। उनके आशीर्वाद से मुसीबत और नकारात्मकता दोनों ही आप से दूर रहती है।

2. यदि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैया है तो इस शंख को अपने घर जरूर रखें। ऐसा करने से साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव कम होगा और आपके साथ सब कुछ शुभ शुभ ही होगा। वैसे शनि शंख हर प्रकार के वास्तुदोषों को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। इसलिए घर में कोई वास्तुदोष होने पर भी आप शनि शंख को अपने पास रख सकते हैं।

3. शनि शंख को अपनी सुख-समृद्धि, आयु और आरोग्यता के लिए जाना जाता है। ये घर की नेगेटिव ऊर्जा को सोखने का काम करता है। इसे घर में रखने से आपका जीवन सुखमय तरीके से बीतता है। आयु भी लंबी होती है और कोई बीमारी भी घर में नहीं रहती है।

4. भवन निर्माण, ऑटोमोबाइल, ऑयल, इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि का बिजनेस करने वालों के लिए शनि शंख बड़े काम का होता है। उन्हें अपने व्यापार स्थल पर इसे रखना चाहिए। इससे उन्हें बिजनेस में लाभ होता है और इनकम दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जाती है।

5. जॉब और करियर के लिए भी शनि शंख काम का है। जब भी कोई इंटरव्यू देने जाएं तो इसकी पूजा कर घर से निकले, नौकरी मिलने के चांस डबल हो जाएंगे। वहीं जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिल जाएगा। स्टूडेंट्स भी शनि शंख की नियमित पूजा करें तो पढ़ाई लिखाई में सफलता हासिल करते हैं।

6. शनि के गोचर, मार्गी-वक्री स्थिति में मिलने वाली मुश्किलों में भी शनि शंख आपको बचा सकता है।

Back to top button