दिलचस्प

10 वर्षों तक इस मॉडल ने सबसे छुपाकर रखी अपनी सच्चाई, लोगों को पता चला तो यकीन न कर पाए

ब्राजील के Roger Monte दुनिया के प्रसिद्ध मॉडलों में गिने जाते हैं और इन्होंने कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है। हालांकि ये आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके लिए इन्हें कई परेशानियों का सामना किया है। दरअसल इन्हें एक त्वचा रोग है। इस रोग के कारण ये काफी दुखी रहते थे। इन्होंने मॉडल बनने का सपना भी छोड़ दिया था। लेकिन परिवार के लोगों और दोस्तों की मदद से ये अपना सपना सच कर पाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roger Monte (@rogermon)

अपने त्वचा के रोग को छुपाने के लिए ये मेकअप का प्रयोग करते थे। ताकि किसी को इनके रोग के बारे में पता न चल सके। रोजर के अनुसार इन्होंने मेकअप करके 10 वर्ष तक मॉडलिंग की। जब ये 23 वर्ष के थे। तब इन्हें पता चला कि ये विटिलिगो, एक तरह के त्वचा रोग से ग्रस्त हैं। जिसके कारण इनके शरीर पर सफेद रंग के निशान पड़ने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roger Monte (@rogermon)


इस रोग के कारण इनका हौंसला टूटने लगा और इन्होंने लोगों से दूरी बनाना शुरू कर दी और दोस्तों से भी मिलना बंद कर दिया। ये वक्त इनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौरा था। लोग भी इनके पास नहीं आते थे और इनसे दूरी बनाकर रखते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roger Monte (@rogermon)


वहीं मॉडलिंग करते समय इन्होंने काफी मैकअप करना शुरू कर दिया। ताकि इनके त्वचा के रोग के कारण इनके करियर पर असर न पड़े। इस तरह से इन्होंने 10 साल तक मॉडलिंग की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roger Monte (@rogermon)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roger Monte (@rogermon)

साल 2016 में जब ये जिम में कुछ दोस्तों से मिले। तो उन्होंने रोजर को अपने असली चेहरे के साथ मॉडलिंग करने को कहा। दोस्तों से मिली इस सलाह ने रोजर के हौंसलों को बढ़ा दिया और इन्होंने मेकअप करना छोड़ दिया। ये अपने असली चेहरे के साथ मॉडलिंग करने लगे। अपनी असली पहचान के साथ मॉडलिंग करते हुए रोजर काफी खुश हैं। आज ये उन लाखों लोगों के लिए उदाहरण बन गए हैं, जो कि अपनी परेशानियों से हार मानकर अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं।

Back to top button