विशेष

देखें खूबसूरत महिला सिपाहियों की आर्मी ट्रेनिंग: वीडियो

आर्मी ट्रेनिंग (Army Training)

देश सेवा का मौका सबको नहीं मिलता है। देश सेवा का जज्बा युवाओं में बहुत पहले से ही देखा जा रहा है। युवा देश सेवा के लिए अपना घर-बार छोड़कर कठिन परिस्थितियों में रहकर जीवन जीते हैं। भारत के सैनिक दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों पर रहकर देश की दुश्मनों से रक्षा कर रहे हैं। जब कभी भी देश को उनकी जरूरत पड़ती है, हंसते हुए अपनी जान दे देते हैं। आजकल के ज़माने में लड़कियां भी आर्मी ट्रेनिंग ले रही हैं।

लड़कियां भी सेना में जाकर कर रही हैं देश सेवा – इंडियन आर्मी ट्रेनिंग

यह सब बिना बेहतर ट्रेनिंग के संभव नहीं है। एक साधारण व्यक्ति को बेहतर सिपाही बनने के लिए कड़ी आर्मी ट्रेनिंग (Army Training) से गुजरना पड़ता है। पहले तो केवल सेना में लड़के ही जाते थे, लेकिन अब देश सेवा का जज्बा लड़कियों में भी देखने को मिल रहा है। अब भारत की लड़कियां भी सेना में बड़ी मात्रा में जाकर देश की सेवा कर रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि लड़कियां तो कमजोर होती हैं, ऐसे में वह कैसे कठिन आर्मी ट्रेनिंग का सामना कर पाती होंगी।

देश सेवा का जज्बा हो तो पार हो जाती हैं बड़ी-बड़ी मुश्किलें

आपके सभी सवालों का जवाब देने के लिए आज हम आपके लिए लड़कियों की इंडियन आर्मी ट्रेनिंग (Army Training) का एक वीडियो लेकर आये हैं। इस आर्मी ट्रेनिंग वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपके होश उड़ जायेंगे। आप समझ जायेंगे कि जब दिल में देश सेवा का जज्बा हो तो एक कमजोर व्यक्ति भी बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार कर लेता है। दरअसल कुछ लड़कियों को एक ट्रेनर ठीक उसी तरह प्रशिक्षण दे रही है, जैसे किसी लड़के को दिया जाता है।

कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए किया जाता है तैयार

लड़कियों को कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इन लड़कियों को आर्मी ट्रेनिंग करते जो भी व्यक्ति देख लेगा उनकी सोच लड़कियों के प्रति बदल जाएगी। जो पहले यह सोचते थे कि लड़कियां केवल रोटियां बनाने का काम अच्छे से कर सकती हैं, इनको ट्रेनिंग करते देख उनके मुंह बंद हो जायेंगे।

बड़ी आसानी और धैर्य से कर रही हैं हर मुसीबत का सामना

आप आर्मी ट्रेनिंग वीडियो में देख सकते हैं कि लड़कियों से वह सभी काम करवाए जा रहे हैं, जो किसी सिपाही के लिए जरूरी होते हैं। लड़कियां सभी मुसीबतों का सामना बड़ी आसानी से और धैर्य के साथ कर रही हैं। अगली बार जब आपके सामने कोई लड़कियों की ताकत के बारे में बात करे तो उन्हें यह वीडियो जरूर दिखा दीजिये। लड़कियों को ऐसा करता देख उनकी बोलती बंद हो जाएगी।

आर्मी ट्रेनिंग वीडियो देखें-

***

Back to top button