समाचार

पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश तो इस हाल में मिली लडकियां

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक स्पा पार्लर पर छापामार यहां चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। ये स्पा पार्लर सबसे बड़े पॉश इलाके विजय नगर में चल रहा था और इस जगह पर लंबे समय से सेक्स रैकेट का काम किया जा रहा था। हैरानी की बात ये है कि इस स्पा पार्लर से कुछ ही दूरी पर विजय नगर पुलिस स्टेशन मौजूद था। पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि विजय नगर इलाके में स्पा पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर इस जगह पर छापेमारी की और आरोपियों को पकड़ा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लगातार विजय नगर इलाके में स्पा पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित होने की खबर मिल रही थी। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महिला पुलिस अधिकारियों ने गुप्त योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से यहां पर छापामारा गया। ये स्पा विजय नगर थाना इलाके में स्थित सगुन आर्केड नामक बिल्डिंग में चलाया जा रहा था। ये एकदम आलीशान तरीके से बनाया गया था।

पुलिस के अनुसार आलीशान स्पा पार्लर में अलग-अलग कई केबिन बने हुए थे और उनके अंदर संदिग्ध हालत में कई जोड़े मौजूद थे। पुलिस ने मौके से 13 युवतियों और 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें पार्लर के संचालक और मैनेजर भी शामिल हैं। इतना ही नहीं गिरफ्तार युवतियों में कई विदेशी भी हैं। इस छापेमारी की भनक विजय नगर पुलिस को भी नहीं थी। क्राइम ब्रांच ने बेहद गोपनीय योजना बनाकर छापा मारा।

छापेमारी में शामिल महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर स्पा पार्लर पर छापा मारा था। जबकि यहां से 13 युवती (जिसमें कुछ विदेशी) और 11 युवकों को गिरफ्तार किया है।

वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस अब पूछताछ कर रही है और अधिक जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ये पता लगाने में लगी हुई है कि आखिर विदेशी युवतियां कहां से यहां पहुंची थीं और उन्हें किसने यहां भेजा था। पुलिस गिरफ्तार युवतियों के वैधानिक दस्तावेज भी खंगाल रही है और उनके विदेश से भारत और इंदौर आने के मकसद के बारे में पड़ताल की जा रही है।

लेनी पड़ती थी मेम्बरशिप

लंबे समय से चल रहे इस पार्लर में उन्हीं लोगों को आने दिया जाता था। जिनके पास मेम्बरशिप भी हुआ करती थी। यहां पर बड़े कारोबारी समेत कई लोग आते थे। उन्हें उनकी पसंद से युवतियों से सर्विस दिलवाई जाती थी। दिखावे के लिए मसाज सेंटर का नाम था। लेकिन केबिन में गलत काम किया जाता था। इस पार्लर की एक ब्रांच भी है जो कि भोपाल में है। पुलिस को मिली अभी तक की जानकारी के अनुसार इंदौर और भोपाल के बीच कई बार स्टाफ भी अदला बदली किया गया है। ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस यहां लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

Back to top button