अध्यात्म

मांगलिक लोग बस कर दें ये काम, मिल जाएगी मंगल दोष से सदा के लिए छुटी..

मंगल दोष को काफी खतरनाक माना जाता है और जो लोग इस दोष से ग्रस्त होते हैं, उन्हें मांगलिक कहा जाता है। मांगलिक व्यक्ति के जीवन में ये दोष काफी परेशानी खड़ी करता है। जो लोग मांगलिक होते हैं, उनकी शादी होने में काफी दिक्कत आती हैं, वहीं अगर शादी हो जाए तो जीवन साथी की सेहत खराब रहती है। मंगल दोष होने पर किसी कार्य में सफलता भी नहीं मिलती है।

जिन लोगों की कुंडली में ये दोष होता है। उन्हें इसके संकेत मिलने लग जाते हैं। नीचे बताए गए संकेत मिलने पर आप समझ लें की आपकी कुंडली में ये दोष है।

  • मंगल दोष जिन लोगों को होता है। उन्हें अक्सर चोट लगती है।
  • कुंडली में ये दोष होने पर जातक को काफी गुस्सा आता है।
  • मांगलिक व्यक्ति जिस घर में रहते हैं, उस घर में बिजली का सामान अक्सर खराब होता है।
  • मांगलिक व्यक्ति रक्त संबंधित बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
  • मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति अगर सामने देखता है तो भी उसकी आंखों का कॉर्निया ऊपर की तरफ दिखता है। इसी प्रकार से सोते वक्त जिस व्यक्ति की आंखें या मुंह पूरे बंद ना होते हों वो भी मंगल दोष से पीड़ित होता है।

अगर आपकी कुंडली में ये दोष है तो आप नीचे बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से मंगल दोष खत्म हो जाएगा। तो आइए नजर डालते हैं मंगल दोष से जुड़े उपायों पर।

करें लाल रंग की चीजों का दान

मंगल दोष होने पर लाल रंग की चीजों का दान मंगलवार के दिन करें। दरअसल मंगल ग्रह से लाल रंग जुड़ा होता है। इसलिए मांगलिक लोग मंगलवार को लाल रंग की चीजों का दान गरीब लोगों को करें।

हनुमान जी की पूजा करें

हनुमान जी का पूजन करने से भी ये दोष खत्म हो जाता है। मंगलवार की शाम मंदिर में जाकर हनुमान जी को लाल रंग का फूल अर्पित करें। उसके बाद हनुमान जी से जुड़ा पाठ पढ़ लें। हनुमान जी से जुड़े पाठ करने से भी ये ग्रह शांत हो जाएगा। वहीं हनुमान से जुड़े पाठ करने के बाद इनके चरणों से सिंदूर लेकर माथे पर लगा लें। मंगलवार के दिन वानरों को केले भी खिलाएं। ऐसा करने से भी इस दोष का प्रभाव कम होने लग जाता है।

लगाएं लाल रंग का पौधा

मंगलवार के दिन घर में लाल रंग का पौधा लगाएं। आप इस पौधे को अपने घर में ही लगाएं और रोज इसमें जल डालें। अगर आप कोई लाल रंग के फल का पौधा लगाते हैं। तो मंगलवार को इस फल का सेवन करें।

छोटे-भाई बहनों का रखें ख्याल

जिन लोगों को मंगल दोष होने होता है उन्हें अपने छोटे-भाई बहनों की खूब सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से भी ये दोष कम होने लग जाता है और इस दोष से नुकसान भी नहीं पहुंचता है। इसके अलावा लाल गाय की सेवा भी करें। लाल गाय को गुड़ और चना खिलाएं।

Back to top button