विशेष

बिना मास्क घूम रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा तो पैसों की बजाय Kiss देकर मामला रफा-दफा किया: Video

कोविड-19 वायरस के चलते दुनियाभर में कुछ सख्त नियम बनाए गए। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना सबसे यहां नियम है। कुछ लोग मास्क न लगाने जैसी लापरवाही भी बरतते हैं। ऐसे में देश की सरकार मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना ठोंकती है। अब आपका पाला भी कभी न कभी मास्क न पहनने पर किसी पुलिस वाले से पड़ा होगा। आमतौर पर हम जुर्माना भर देते हैं। वहीं कुछ तिकड़मबाज पुलिस को रिश्वत देने की कोशिश भी करते हैं।

पैसों के बदले जुर्माना न लगाने के किस्से तो आप ने भी की बार सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जहां पुलिस वाले ने पैसों की बजाय Kiss लेकर महिला को बिना जुर्माने के जाने दिया। यह अनोखा मामला पेरू का है।

यहां एक पुलिसवाले ने मास्क न लगाने वाली महिला पर जुर्माना लगाने की बजाय उसे Kiss करके छोड़ दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका फुटेज पेरू के एक स्थानीय टीवी चैनल ने शेयर किया है। जब यह मामला वायरल हुआ तो उस पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया गया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्क न लगाने वाली महिला की जानकारी एक पुलिसकर्मी अपने नोटपेड में लिख रहा है। तभी महिला पुलिसवाले के बहुत करीब आ जाती है। इसके बाद पुलिसवाले की नियत में खोट आ जाता है। वह अपना इरादा बदल लेता है और महिला को Kiss कर देता है।

अभी पुलिसवाले का नाम सामने नहीं आया है। पेरू की राजधानी लीमा में ऑफिसर्स ने इस मामले की जांच स्टार्ट कर दी है। फिलहाल उस पुलिसवाले को नौकरी से सस्पेंड भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसके पहले कभी इस पुलिसवाले पर ऐसा कोई आरोप नहीं लगा है। उसका रिकार्ड एकदम क्लीन ही है। लेकिन यहां औरत देखकर वह पिघल गया और गलती कर बैठा।

777

मिराफ्लोरेस जिला के सुरक्षा प्रभारी Ibero Rodriguez के अनुसार जैसे ही हमे इस घटना की जानकारी मिली हमारे मेयर लुइस मोलिना ने उस पुलिसवाले को तुरंत सस्पेंड करने का निर्णय लिया। महिला द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन हो रहा था और वह पुलिसवाला उसे ऐसा करने की अनुमति दे रहा था। उसने अपना मास्क उतार महिला को Kiss भी किया। ये गलत है।

चलिए अब बिना किसी देरी के आप इस घटना का सीसीटीवी फुटेज देख लीजिए।


वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button