दिलचस्प

अनोखी लव स्टोरी: गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट कर उसकी मां के साथ भाग गया प्रेमी, जाने फिर क्या हुआ

जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं और वही शख्स आपको धोखा देता है तो दिल टूट सा जाता है। आमतौर पर आपका पार्टनर आपको जिस लड़की के लिए धोखा देता है वह अंजान या दूर की जान पहचान वाली होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जहां लड़की के बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड की मां से ही प्यार हो गया। हद तो तब हो गई जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट कर उसकी मां के साथ भाग गया। आईए इस अनोखी लव स्टोरी को डिटेल में जानते हैं।

ये अनोखी प्रेम कहानी इंग्लैंड की है। 24 साल की Jess Aldridge ने हाल ही में अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया। यह बच्चा उनके 29 वर्षीय बॉयफ्रेंड Ryan Shelton है। बच्चे को जन्म देने के बाद जेस जैसे ही अस्पताल से घर आई तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। उसने देखा कि उसका 29 साल का बॉयफ्रेंड रयान और 44 साल की मां Georgina दोनों ही घर से गायब है। दरअसल ये दोनों साथ में भागकर एक नए घर में शिफ्ट हो गए थे।

इनका नया घर जेस के घर से करीब 48 किलोमीटर दूर है। इस बात से जेस बहुत दुखी है। उनका कहना है कि अस्पताल में मां और बॉयफ्रेंड दोनों ही मेरे साथ नहीं थे। एक नानी को अपने नाती से प्यार करना चाहिए न कि उसकी बेटी के प्रेमी को पटा के भाग जाना चाहिए। जेस बताती है कि मेरी मां प्रेमी संग बहुत फ़्लर्ट किया करती थी। उन्हीं ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया है।

जेस ने अपनी मां और बॉयफ्रेंड के रिलेशन को लेकर दोनों से कई बार बातचीत की थी लेकिन दोनों ने ऐसा कुछ होने से साफ इनकार कर दिया था। फिर जब 28 जनवरी को वह अस्पताल से बेबी के साथ घर आई तो उन्हें रयान का मैसेज आया। उसने मैसेज पर ही अपने ब्रेकअप की जानकारी दी। उसने कहा कि अब हम ये रिश्ता यहीं खत्म करते हैं।

जेस की मां ने भी बेटी को एक मैसेज किया। उन्होंने लिखा कि हम यह तय नहीं कर पाएं कि हम किससे प्यार करें। इसलिए अब साथ में नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। रयान और जेस की मां ने अपना ये रिश्ता फ़ेसबुक पर भी सार्वजनिक कर दिया है। वहीं जेस अपने नवजात बच्चे के साथ घर में अकेली और दुखी हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? यदि आपकी मां को आपके प्रेमी से प्यार हो जाए तो आपका रिएक्शन क्या होगा?

Back to top button