समाचार

भाभी देवर को हुआ आपस में प्यार, पति को रात में खिलाई नींद की गोली और कर गए कांड

पति पत्नी के रिश्तों की बुनियाद विश्वास और वफादारी पर ही टिकी रहती है। यदि इसमें से कोई भी चीज टूटती है तो बसा बसाया घर भी टूटते देर नहीं लगती है। फिर आजकल का जमाना तो ऐसा हो गया है कि आपसी रिश्तेदारी में ही महिला पुरुषों के संबंध बन जाते हैं। कहने को तो देवर भाभी का रिश्ता भाई बहन की तरह होता है। लेकिन पंजाब के बटाला में रहने वाली एक महिला पति को नींद की गोली देकर अपने देवर संग ही भाग गई। चलिए इस पूरे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

7 साल पहले हुई थी शादी

दरअसल बटाला जिले के एक गांव में रहने वाले सरबजीत सिंह (पिता नरिन्दर सिंह) की बीवी अपने देवर के साथ भाग गई। हैरत की बात ये रही कि वह साथ में अपने दोनों बच्चों को भी ले गई। अपना दर्द बयां करते हुए सरबजीत बताते हैं कि मेरी शादी 7 साल पहले सत्ता सिंह निवासी मकबूलपुरा (अमृतसर) की बेटी ज्योति से हुई थी। इस शादी से हमारी 2 बेटियां भी है।

चचेरे भाई से बने बीवी के अवैध संबंध

सरबजीत के अनुसार बीते कई सालों से हमारी शादीशुदा ज़िंदगी अच्छी चल रही थी। फिर कुछ समय पहले मेरे चाचा सतनाम सिंह के बेटे रवि सिंह का मेरी बीवी से मिलना जुलना बढ़ गया। जल्द दोनों में अवैध संबंध भी बन गए। हम लोगों ने दोनों को बहुत समझने की कोशिश की लेकिन फिर भी वे लोग नहीं माने। उनका मिलना जुलना जारी रहा।

पति को नींद की गोली खिला बीवी हुई देवर संग फरार

सरबजीत आगे बताते हैं फिर 9 फरवरी की रात दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से मुझे नींद की गोली खिलाकर सुला दिया। फिर रात में चाचा का लड़का और मेरी बीवी मोटरसाईकल पर दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गए। अगले दिन जब मुझे होश आया तो मैंने इसकी सूचना थाना रंगड़ नंगल पुलिस को दी।

बीवी बच्चे वापस चाहता है पति

सरबजीत की मांग है कि उसकी बीवी और बच्चों को जल्द से जल्द खोजकर उसके पास छोड़ दिया जाए। वहीं आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले पर ए.एस. आई चन्नण सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से हमे शिकायत मिली है। हम जल्द ही आरोपियों को खोजकर उचित कार्रवाई करेंगे।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या बीवी का इस तरह से पति को छोड़ जाना उचित है? या पहले उसे पति को तलाक देकर, बच्चों की कस्टडी का फैसला करने के बाद पति को छोड़ना चाहिए था? हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।

Back to top button