समाचार

वैलेंटाइन डे पर​​​​​​​ कांग्रेस नेता की बेटी ने किया BJP नेता के नाती से विवाह, देखिए तस्वीरें

वैलेंटाइन डे के मौके पर कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और भाजपा नेता एसएम कृष्णा ने अपने बच्चों का विवाह एक दूसरे से करवाया। जिसके साथ ही ये एक दूसरे के समधी बन गए। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की शादी सीसीडी के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमृत्य हेगड़े के साथ हुई है।

अमृत्य हेगड़े वरिष्ठ भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती हैं। एसएम कृष्णा ने साल 2017 में कांग्रेस को छोड़ दिया था और ये बीजेपी में शामिल हो गए थे। एसएम कृष्णा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ देश के पूर्व विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

इन दोनों का विवाह कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक निजी होटल में  किया गया और इस दौरान केवल करीबी लोगों को ही बुलाया गया। इस समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे थे। इन्होंने ऐश्वर्या  और अमृत्य हेगड़े  को आशीर्वाद दिया। दोनों की शादी पारंपरिक तौर-तरीके से की गई और इस शादी में कई कांग्रेसी और भाजपा नेता शामिल हुए।

इनकी शादी में जाने माने बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी आए थे। रितेश देशमुख ने भी इन्हें आशीर्वाद दिया। आपको बता दें कि अमृत्य हेगड़े  जानी-मानी कॉफी चेन सीसीडी के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे हैं। CCD के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ ने साल 2019 के जुलाई महीने में सुसाइड कर ली थी। सुसाइड के करीब एक साल बाद सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े ने सीसीडी की जिम्मेदारी संभाल ली थी।

थाईलैंड में हुई 59 जोड़े की शादी

वैलेंटाइन डे के मौके पर थाईलैंड के पूर्व प्रांत के एक बोटेनिकल गार्डन में विवाह समारोह आयोजिक किया गया। इस दौरान हाथी की सवारी करते हुए 59 जोड़ों की शादी की गई। नर्तकियों और एक बैंड ने हाथियों पर बैठे जोड़ों का स्वागत किया। लेकिन महामारी के चलते कम ही संख्या में लोग इस समारोह में आए। शादी के बंधन में बंधे 26 वर्षीय पाटीफथ पैंथानॉन नामक एक शख्स ने कहा कि वो लंबे समय से शादी करने का सोच रहे थे। वहीं अब उन्हें शादी कर ली है।

Back to top button