अध्यात्म

घर में मात्र एक तुलसी का पौधा रखने से मिलते हैं ये 12 लाभ, जो शायद ही जानते होंगे आप

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी शुभ माना गया है और इस पौधे की पूजा करने से घर में सुख और शांति बनीं रहती है। इतना ही नहीं अगर तुलसी के पत्ते का सेवन किया जाता है। तो शरीर एकदम सेहतमंद रहता है और कई रोगों से शरीर की रक्षा होती है। आज हम आपको तुलसी के पौधे के 12 लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको जानने के बाद आपको भी विश्वास हो जाएगी की घर में मात्र इस पौधे को रखने से कितना लाभ आपको मिलेंगे।

शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्तों का सेवन करने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्रदान होती है और शरीर अंदर से पवित्र हो जाता है। इसके अलावा पेट एकदम साफ रहता है, गले से जुड़े रोगों से भी रक्षा होती है और फेफड़े साफ रहते हैं।

तुलसी के पानी से स्नान करने से तीर्थों में स्नान करने जितना फल मिलती है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि इस पानी से स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं और शरीर बाहर से भी एकदम पवित्र हो जाता है। जो लोग तुलसी के पत्ते को नहाने के पानी में डालकर स्नान करते हैं वो सभी यज्ञों में बैठने के योग्य हो जाते हैं।

तुलसी के पानी से स्नान करने से त्वचा के रोगों से रक्षा भी होती है। त्वचा रोग होने पर आप कुछ तुलसी के पत्ते लेकर इन्हें पीस लें। फिर इन पत्तों को पानी में डालकर पानी को उबाल लें। जब पानी हरे रंग का हो जाए तो गैस बंद कर इसे छान लें और नहाने के पानी में इसे मिला दें। रोजाना इस पानी से नहाने से त्वचा से जुड़े रोगों से निजात मिल जाएगी।

घर में वास्तु दोष होने पर परिवार के लोगों का जीवन दुखों से भर जाता है और घर में सदा लड़ाई का माहौल ही रहता है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है और सदा परिवार के सदस्यों में झगड़ रहता है, तो अपने घर में तुलसी का पौधा ले आएं। इस पौधे को आंगन में लगा दें और रोज इसकी पूजा करें। ऐसा करने से घर का वास्तुदोष खत्म हो जाएगा और परिवार में शांति बनीं रहेगी।

शास्त्रों के अनुसार जो लोग प्रतिदिन तुलसी का पूजन करते हैं और पौधे में जल अर्पित करते हैं। उनको मनचाही चीज मिल जाती है और विष्णु जी की कृपा बनीं रहती है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है।

तुलसी का पौधा घर में होने से घर में पैसों की कमी कभी नहीं होती है। इसलिए धन संबंधी परेशानी होने पर आप अपने घर में तुलसी का पौधा रख दें और रोज शाम को पौधे के सामने एक दीपक जला दें। ये उपाय करने से घर में धन की कमी नहीं होगी।

प्रतिदिन दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना उत्तम होता है। दही के साथ तुलसी का सेवन करने से कई प्रकार के आयुर्वेदिक लाभ जुडे़ होते हैं। इसलिए आप रोज दही, चीनी और तुलसी के पत्ते का सेवन किया करें। इन्हें खाने से शरीर हमेशा ऊर्जावान बना रहेगा और मानसिक तनाव भी नहीं होगा।

विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए उन्हें हर गुरुवार को तुलसी का पत्ता अर्पित करें।

खांसी होने पर शहद और अदरक के साथ तुलसी का पत्ता खाया जाए तो खांसी दूर हो जाती है।  जुकाम होने पर तुलसी की चाय पीने से जुकाम सही हो जाता है। कई लोग तो दूध में भी तुलसी का पत्ता डालकर खाते हैं।

ग्रहण लगने के दौरान खाना दूषित न हो इसके लिए आप उसमें तुलसी का पत्ता डाल दें। ऐसा करने से खाना शुद्ध बना रहता है और ग्रहण का कोई असर उसपर नहीं पड़ता है। वहीं ग्रहण होने के बाद अगर तुलसी के पानी से स्नान किया जाता है तो शरीर भी शुद्ध हो जाता है।

तो ये थे तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ लाभ जिनकों जानने के बाद आप अपने घर में ये पौधा जरूर रखें और रोज इस पौधे का पूजन किया करें। साथ में ही इस बात का ध्यान भी रखें की अगर ये पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत हटा दें और इसकी जगह नया पौधा ले आएं।

Back to top button