राशिफल

Rashifal 15 February: भगवान शिव आज इन 3 राशि वालो पर हो रहे हैं मेहरबान, खुलेगा। किस्मत का ताला

हम आपको सोमवार 15 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। प्रेम जीवन के दौरान रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। संतान को सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी या कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आपके सुखों में वृद्धि होगी। आप उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। शत्रुओं पर अपनी पैनी निगाह बना कर रखनी होगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपकी समझ में अंतर विकसित हो सकता है। आज किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। व्यवसायिक मोर्चे पर अच्छा करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना चाहिए, खासकर काम के मोर्चे पर। नौकरी में ऑफिस में एक अच्छे लीडर साबित होगें। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है जो आपको मानसिक तौर पर खुशी भी देगी और आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है खर्चों में कमी आएगी और आमदनी बढ़ेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने भौतिक सुख और आराम में वृद्धि का अनुभव करेंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। आप सामान्य गतिविधियों को करने में आलस महसूस कर सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी भोजन या जिम उपकरण खरीद सकते हैं। आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की ज़रूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी और आज कोई फंक्शन में जा सकते हैं। अच्छा भोजन करेंगे जिससे मन तृप्त हो जाएगा। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल अथवा प्रिय इंसान के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहने वाला है और खर्चे थोड़े से अधिक रहेंगे लेकिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। क़ानूनी मसलों से आपको राहत मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने निर्णयों में आगे बढऩा होगा। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा। आज आमदनी में रुकावट से कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं। घर के छोटे बच्चे पर पैनी निगाह रखें, क्योंकि ऊँचे स्थान से गिर कर चोट लगने की आशंका है। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। सरकारी काम में लापरवाही न बरतें। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है, इस विषय में कुछ निर्णय भी ले सकते हैं। डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध में आपसी ताल-मेल और सहयोग बना रहेगा। आप अपना दिन टीवी देखने में गुज़ार सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

मेहनत ज्यादा करेंगे तो सफलता और खुशी मिल सकती है। पैसा कमाने की बात आने पर आप संघर्ष कर सकते हैं। आपको अपने रहस्यों को किसी के भी साथ नहीं रखना चाहिए। आपके साथ धोखा होने की संभावना है। कन्फ्यूजन में समय खर्च हो सकता है। आपकी धन-संपत्ति में आकस्मिक वृद्धि होगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। किसी से भी गुस्से भरे लहजे में बात न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती है। कारोबार और नौकरी में प्रगति होगी। अत्यधिक तनाव लेने से बचें, जिन लोगों पर भरोसा करेंगे उनसे किन्हीं कारणों के चलते पर्याप्त सहयोग मिल पाने में संशय है। कहीं से कोई उपहार भी मिल सकता है। ज्यादा भाग-दौड़ से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। आज कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी और पूरे दिन आप अपने करियर में तरक्की के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। सम्पत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा है तो उस दिशा में कोई शुभ सामाचर मिल सकता है। आपके सहकर्मी रोड़े अटकाने की कोशिश करेंगे, इनसे बच कर रहें। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जीवनसाथी की बातों को तरजीह देंगे, प्यार और तालमेल बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यदि आप अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज को पूरा करने के लिए ये दिन नहीं चुनते हैं तो यह अच्छा होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती हैं। थोड़ा सर्तक रहकर काम करें। दूर रहने वाले संबंधियों से संपर्क हो सकता है। सेहत के मामले में ध्यान देना होगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज करियर के क्षेत्र में आई अड़चनें स्वत: ही दूर हो जाएंगी। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। आज के दिन जॉब और बिज़नेस दोनों में ही लाभ दिख रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज अपने वरिष्ठों से कोई बैर न पालें।

आपने Rashifal 15 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भगवान विष्णु का सब से ताकतवर अस्त्र है सुदर्शन चक्र, जानें कैसे मिला था उन्हें यह

Back to top button