राजनीति

इस बुजुर्ग महिला को पीएम मोदी को चिट्ठी लिखना पड़ गया भारी, गांव वालों ने जमकर की पिटाई!

जब से पीएम मोदी ने इस देश की बागड़ोर अपने हाथ में ली है, तब से देशवासियों को उनसे काफी उम्मीदें लगी हुई हैं। हर कोई अपनी छोटी से बड़ी समस्या पीएम मोदी से ही शेयर करना चाहता है। उन्हें बताकर अपनी समस्या का समाधान चाहने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

पिछले दिनों इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जिसमें लोगों ने चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि पीएम मोदी तो खुद जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर नहीं सकते हैं। लेकिन मीडिया में उनकी चिट्ठी की खबर आने की वजह से उनकी समस्या को स्थानीय नेता और पुलिस ने हल कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के यात्रा पर गए हुए थे :

अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर की यात्रा पर गए हुए थे। वहां भी उनकी एक समर्थक बुजुर्ग महिला उनसे अपनी समस्याओं का हल चाहती थी। उस बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी देनी चाही। हालांकि वह चिट्ठी नहीं दे पायी, लेकिन उसकी इस हरकत से गांव वाले काफी नाराज हुए और महिला की जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद महिला को भर्ती करना पड़ा अस्पताल में:

महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। दरअसल ओडिशा के जगतसिंहपुर की रहने वाली बुजुर्ग प्रबति समल को उनके ही गांव वालों ने बुरी तरह पीट दिया। महिला की फसल को गांव के किसी व्यक्ति की बकरी ने खा लिया। इसपर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। लेकिन महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई।

गांव वालों ने नहीं मिलने दिया पीएम मोदी से:

इस बात से दुखी होकर महिला ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिख दी। पीएम मोदी भुवनेश्वर आये हुए थे, तो बुजुर्ग महिला ने सोचा कि खुद वहां जाकर उनको यह चिट्ठी दे दे। हालांकि गांववालों ने महिला को पीएम मोदी से मिलने नहीं दिया। जब महिला गांव वापस आयी तो कुछ गांव वालों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी।

Back to top button