दिलचस्प

सोने से जड़ा 14,700 करोड़ का महल, 7000 लग्जरी कारें, 200 घोड़े, ऐसी है सुल्तान हसनल की लाइफस्टाइल

एक जमाना था जब दुनियाभर में ‘सुल्तान राज’ या ‘राजशाही’ सिस्टम हुआ करते था। लेकिन अब ये भारत सहित विश्व के बाकी हिस्सों में लगभग खत्म हो गया है। हालांकि कुछ गिने चुने देश ऐसे भी हैं जहां राजा का शासन आज भी चलता है। ब्रुनेई (Brunei) भी एक ऐसा ही देश है। इस देश में सुल्तान राज चलता है। इस देश के सुल्तान का नाम हसनल बोलकिया (Hassanal Bolkiah) है।

ब्रुनेई नामक यह देश इंडोनेशिया (Indonesia) के नजदीक पड़ता है। ब्रुनेई (Brunei) के सुल्तान हसनल बोलकिया (Hassanal Bolkiah) बेहद अमीर हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर सुल्तानों में भी होती है। वे साल 1980 तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनकी कुल संपत्ति 14,700 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इतने सारे पैसे उनके तेल भंडार और प्राकृतिक गैस के निर्यात से आते हैं।

सुल्तान हसनल बोलकिया का महल भी बड़ा आलीशान है। कहते हैं इस महल में सोने की कई चीजें जड़ी हुई है। उन्होंने ये महल 984 में बनवाया था। इस महल का नाम ‘इस्ताना नुरुल इमान पैलेस’ रखा गया है।

ये महल 20 लाख वर्ग फीट के एरिया में बना हुआ है। इस महल का सुनहरा गुंबद सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। ये 22 कैरेट सोने से बना है।

हसनल बोलकिया को अपने महल ‘इस्ताना नुरुल इमान पैलेस’ को बनवाने में करीब 2550 करोड़ रुपये लग गए। इस महल के अंदर आपको 1700 प्लस कमरे, 257 बाथरूम और पांच स्विमिंग पूल देखने को मिल जाएंगे।

महल के अंदर 110 गैरेज भी बने हुए हैं। इसमें सुल्तान अपनी 7000 लग्जरी कारें कारें रखते हैं। वहीं महल में एक बड़ा अस्तबल भी है जिसमें करीब 200 घोड़े रहते हैं।

सुल्तान हसनल बोलकिया को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास मौजूद 7000 लग्जरी कारों की कीमत लगभग 341 अरब रुपये है। सुल्तान ने अपने कार संग्रह में 600 रॉल्स रॉयस और 300 फेरारी गाड़ियां भी रखी हुई है।

लग्जरी गाड़ियों के अलावा सुल्तान के पास कई प्राइवेट जेट भी है। इनमें बोइंग 747-400, बोइंग 767-200 और एयरबस ए340-200 जेट शामिल हैं। वे इसी में बैठकर सफर करते हैं। कहा जाता है कि 747-400 जेट में तो प्योर सोना भी जड़ा हुआ है। इन सभी जेटों में लिविंग रूम, बेडरूम सहित कई लग्जरी सुविधाएं रहती हैं।

कुल मिलाकर सुल्तान की लाइफ एक असली राजा टाइप ही है। वे अपनी जिंदगी के फूल मजे ले रहे हैं। जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं सुल्तान की लाइफ कितनी आलीशान है। इन्हें देख किसी भी व्यक्ति को जलन होने लगेगी। ऐसी किस्मत हर किसी की नहीं होती है।

वैसे आपको सुल्तान का रहन सहन का ये तरीका कैसा लगा?

Back to top button