बॉलीवुड

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ 5 लोगों ने दर्ज कराई FIR, लगाया 6 करोड़ रुपए ठगने का आरोप..

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सपना चौधरी पर धोखाधड़ी के तहत ये केस दायर किया गया है। हालांकि ये केस किसने दर्ज किया गया है। इसके बारे में अभी तक पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। ये केस दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज किया गया है और सपना पर 6 करोड़ रुपए की धोखधड़ी का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों ने सपना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दर्ज किए गए केस में कहा गया है कि सपना ने डांस प्रोग्राम के लिए उनसे पैस लिए थे। लेकिन बाद में कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। जिससे काफी नुकसान उन्हें उठाना पड़ा। सपना पर कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगा है। वहीं जिन लोगों ने सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनमें से 3 लोग दिल्ली के हैं, जबकि 2 हरियाणा से हैं।

इससे पहले सपना चौधरी के भाई ने भी इसी तरह का केस पुलिस में दर्ज करवाया था। ये केस एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर दर्ज करवाया गया था। सपना चौधरी की बकाया राशि को लेकर ये शिकायत साल 2019 में दर्ज कराई गई थी। इस केस पर सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी ने कहा था कि वो पुलिस के पास इसलिए गए थे। क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए इवेंट्स ऑर्गेनाइजर ने 8 लाख रुपए देने की बात की थी। लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रुपए ही दिए।

शादी को लेकर भी हुआ था विवाद

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी के कारण भी सपना चौधरी विवादों में घिर गई थी। क्योंकि शादी के महज कुछ महीनों बाद ही सपना ने एक बेटे को जन्म दिया था और बेटे को जन्म देने के बाद ही सपना चौधरी के शादीशुदा होने की बात सामने आई थी। सपना चौधरी ने वीर साहू से तकरीबन 5 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी।

Back to top button