समाचार

अमेरिका के बाद आयरलैंड में भी भड़की नस्लीय हिंसा, बनाया जा रहा भारतियों को निशाना…. देखें वीडियो!

धीरे-धीरे दुनिया में नफरत बढ़ती जा रही है। हर जगह लोग एक दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। आज के समय में ऐसा लगता है जैसे मनुष्य आपसी प्रेम को भूलता जा रहा है। जहां देखो किसी ना किसी वजह से लोग एक दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करते दिख रहे हैं। हर जगह हिंसा का प्रकार बस बदलता है। धीरे—धीरे फिर से विश्व के कई देशों में नस्लीय हिंसा देखने को मिल रही है।

कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को जमकर निशाना बनाया जा रहा था। उसके बाद अमेरिका और न्यूजीलैंड में भी भारतियों को निशाना बनाया गया। अब आयरलैंड भी इस नस्लीय नफरत से अछूता नहीं रहा। वहां भी भारतीयों के खिलाफ जहर उगलने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आयरिश महिला ने की सहयात्री पर नस्लीय टिप्पणी:

अभी हाल ही में आयरलैंड की ट्रेन में एक महिला द्वारा एशियाई लोगों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सामने आया है। आपको बता दें यह वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया गया था, जिसमें महिला यात्री अपने साथी यात्रियों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए दिख रही है। आयरलैंड के समाचार पत्र आयरिश इंडिपेंडेंट के अनुसार यह घटना रविवार की है। जब ट्रेन लिमरिक कोलबर्ट स्टेशन से लिमरिक जंक्शन जा रही थी, उसी समय यह घटना घटी थी।

भारत वापस जाओ और मुझे जगह दो:

इस वीडियो में महिला 10 मिनट तक लगातार एशियाई लोगों पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए दिख रही है। महिला एक भारतीय व्यक्ति से ट्रेन में कह रही है कि तुम भारत जाओ और मुझे यह जगह दो। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई बार भारतीय और सभी दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ नस्लीय हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्हें नफरत, गाली-गलौज, अभद्र टिप्पणियों का सामना भी करना पड़ा है।

इस देश से नहीं है तुम्हारा कोई ताल्लुक:

केवल यही नहीं इसी नस्लीय हिंसा की वजह से कुछ दिनों पहले अमेरिका के कंसास में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या भी कर दी गयी थी। उस हमले में दो अन्य लोग घायल भी हो गए थे। पिछले महीने अमेरिका के मैनहट्टन में एक सिख युवती से एक श्वेत महिला ने यह कहा था कि तुम अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश से कोई ताल्लुक नहीं है। मार्च महीने में ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल के पादरी पर चाकू से जानलेवा हमला भी किया गया था।

वीडियो देखें-

***

Back to top button