समाचार

रूठी बीवी को मनाने ससुराल गया पति लेकिन आगे जो हुआ वो भयानक था

पति पत्नी के बीच झगड़ा होना आम बात है। इनके बीच अक्सर रूठना मनाना भी चलता रहता है। बीवी का घर में जब भी झगड़ा होता है तो वह हमेशा मायके जाने की धमकी देती है। कुछ तो मायके चली भी जाती है। फिर पति कुछ दिनों के बाद उसे मनाने और ससुराल वापस लाने जाता है। बस ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी हुआ। पति अपनी रूठी बीवी को मनाने मायके गया लेकिन फिर वहां से उसका शव वापस आया।

दरअसल ये पूरा मामला बीते मंगलवार का ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर थाने के एच्छर चौकी क्षेत्र का है। गुरुग्राम निवासी आसींदुल हक अपनी रूठी पत्नी को लेने उसके बीटा-2 क्षेत्र के एच्छर गांव स्थित मायके गया था। यहां उसने बीवी को गुस्सा थूक अपने साथ चलने के लिए कहा। हालांकि बीवी ने वापस पति संग ससुराल जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में पति ने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल डाल आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक मृतक आसींदुल हक सोमवार रात ससुराल बीवी को लेने आया था। उन दोनों में किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में बीवी गुस्से में ससुराल छोड़ मायके आ गई थी। आसींदुल ने अपनी रूठी बीवी को वापस साथ चलने का कहा तो उसने मना कर दिया। बस इसी बात से नाराज होकर उसने मंगलवार को खुद को आग के हवाले कर दिया।

आसींदुल के ससुराल वाले उसे आनन फानन में हॉस्पिटल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह जंदगी की जंग हार गया। उसकी मौत के बाद से परिवार में दुख का माहोल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच में जो भी सबूत सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा।

वहीं आसींदुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है। उम्मीद है कि इस केस की गुत्थी जल्द ही सुलझ जाएगी। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पर लोगों की अलग अलग राय सामने आ रही है। किसी ने सुसाइड वाली घटना को कायराना बताया तो कोई बोला कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी मिया बीवी के झगड़े के बाद टेंशन में होते हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताइए। यदि आप इस शख्स की जगह होते और आपकी बीवी ससुराल जाने से इनकार कर देती तो आप क्या करते?

Back to top button